back to top

AKTU के फॉर्मेसी छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा अवसर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। यदि आप डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) AKTU फॉर्मेसी के छात्र हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। दरअसल, विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी के छात्रों को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। यदि आपमें प्रतिभा है तो विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेकर फॉर्मेसी के क्षेत्र में काम करने वाली नामी कंपनी आईडीएस इंफोटेक लिमिटेड से जुड़ सकते हैं। कंपनी न केवल चयनित छात्रों को आकर्षक पैकेज देगी बल्कि बेहतर पद भी मिलेगा।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सत्र 2022-23 बैच के बीफार्मा और एमफार्मा के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को 16 जुलाई तक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद कंपनी की ओर से परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें सफलता के बाद निबंध लेखन और आडियो लिसनिंग परीक्षा होगी। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में अच्छा कम्यूनिकेशन स्किल के साथ ही स्वास्थ्य की बेसिक जानकारी के बारे में पूछा जा सकता है। सफल छात्र को कंपनी की ओर से 45 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्र को कंपनी की ओर से सालाना 3.84 लाख रुपये के साथ हर महीने इंसेंटिव भी दिया जाएगा।

AKTU फॉर्मेसी छात्र का कंपनी में मेडिकल स्क्राइब के पद पर चयन होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की डीन प्रो. अरूमिणा वर्मा के नेतृत्व में इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें छात्र शामिल होकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। कंपनी में चयनित छात्र को प्रशिक्षण के दौरान अमेरिकन विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इस दौरान मरीजों के मेडिकल चार्ट अपडेट करने के साथ ही उनका इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड (ईएचआर) भी बनाना होगा।

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

ईमेल से बम धमकी…गुरुग्राम नगर निगम दफ्तर खाली, जांच में जुटी एजेंसियां

गुरुग्राम। शहर के नगर निगम मुख्यालय और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...