back to top

एडलिन को मिस दीवा 2020 का खिताब

मुंबई। लीवा मिस दीवा यूनीवर्स 2020 प्रतियोगिता में एडलिन कैस्टेलिनो विजेता रहीं। मेंगलुरु की रहने वालीं कैस्टेलिनो को शनिवार को वाईआरएफ स्टूडियोज में एक कार्यक्रम में पिछले साल की विजेता वर्तिका सिंह ने ताज पहनाया।

कैस्टेलिनो के बाद जबलपुर की आवृति चौधरी का स्थान रहा जिन्हें पूर्व मिस दीवा सुप्रानेशनल शेफाली सूद ने इस खिताब से नवाजा। पुणे की नेहा जायसवाल को रोशनी शेओरान ने मिस दीवा रनर-अप का ताज पहनाया। कैस्टेलिनो इस साल के आखिर में होने वाली मिस यूनीवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि चौधरी मिस सुप्रानेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सौंदर्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनीवर्स लारा दत्ता, एंटोनियो पोरसिल्ड, आशा भट, डिजाइनर शिवन भाटिया, नरेश कुकरेजा और निखिल मेहरा एवं अभिनेत्री यामी गौतम, अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर शामिल थे।

लारा ने कहा, यह शानदार यात्रा रही है। सभी लड़कियां विजेता हैं, सभी खूबसूरत बालाओं में से एक को विजेता चुनना पैनल में शामिल लोगों के लिए मुश्किल था। ये सभी वाकई में ईश्वर की देन हैं और बेहद होनहार हैं।

लारा ने कहा, जिन्हें विजेता चुना गया वे इसकी हकदार थीं। मैं सभी विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहूंगी। प्रतिष्ठित मिस यूनीवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता को लेकर मैं बेहद आशान्वित हूं और उम्मीद करती हूं कि इस साल हम ताज घर लेकर आएंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...