back to top

बरेली में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी के अंतर्गत-राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहगंज (पश्चिमी) थाने के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए पलट गयी जिससे एमबीबीएस के दो छात्रों दीपक भाटी (23) व राहुल श्रीवास्तव (24) की मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि ये चारों राजश्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया कि हादसे में मारा गया छात्र दीपक भाटी फरीदाबाद से था, और राहुल बिहार से था। ये सभी एमबीबीएस के अंतिम सेमेस्टर के छात्र थे। राजश्री कॉलेज के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि देर रात हुई घटना में दो छात्रों की मौत हो गई और दो छात्र घायल हुए है। छात्रों की कल ज्योति कॉलेज में परीक्षा थी, वापसी में यह हादसा हो गया। छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया गया हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...