back to top

मंच पर नृत्य, गायन व वादन का हुआ महासंगम

लखनऊ। सरस्वती संगीत अकादमी की ओर से एक दिवसीय मेरी माटी, मेरा देश के अंतर्गत नाद यज्ञ एवं अमृत महोत्सव सम्मान रविवार को गोमती नगर, लखनऊ स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस संध्या की यह खासियत रहीं कि इसमें छोटे बच्चों से लेकर युवा और विवाहित महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं इसमें शास्त्रीय, लोक और फिल्मी तीनों अंगों का गुलदस्ता पेश किया गया। इसमें देशभक्ति संग वंदना और सूफी रंग तक परवान चढ़ा।
कार्यक्रम की शुरूआत अपने अनोखे अंदाज में गायन एवं वादन से हुई। इसमें समूह गायन एव वाद्यों के माध्यम से सरस्वती वंदना पेश की गयी, जिसका निर्देशन लोविता हलोई द्वारा किया गया। जिसमें आशीष, रेनू तिवारी, व्याखा, रीतू गोयल, कियान गोयल, नीना रामचन्द्रा, अर्नव मुण्डेजा द्वारा गायन किया गया।

कथक एवं सूफी नृत्य का बना आकर्षण

नृत्य की श्रृंखला श्रीमती आरती शुक्ला के निर्देशन में किया गया जिसमें प्रमुख समूह नृत्य नागेन्द्र हाराय त्रिलोचनाय में अक्षरा तिवारी, हर्षिता रजनीश, श्रुति शर्मा, मुस्कान मिश्रा, अदिति जैन, इप्शिता सिंह, भव्या झा, अनिका गोस्वामी, श्रीशा रघुवंशी, अक्षिता सिंह, एैशानी सिंह द्वारा अपना नृत्य प्रस्तुत किया गया। नृत्य की कड़ी में समूह नृत्य श्रीराम चन्द्र कृपाल भजु मन प्रस्तुत किया गया जिसमें दीपांशी तिवारी, आराध्या श्रीवास्तव, अरूण्या मिश्रा, अथीवा, यशस्विका, अदीरा, नायशा, निशा, वेदान्शी, इशिका इत्यादि आकर्षण का केन्द्र रही। तत्पश्चात समूह नृत्य मैं राधा तेरी मेरा श्याम तू समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें श्वेता वर्मा, श्रुति शर्मा, मुस्कान मिश्रा ने मधुर नृत्य पेश किया। इसी कड़ी में सब बन ठन आयी ठुमरी समूह नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें भावना आनन्द, शशी सिंह, रिचा गोयल, विनीता पाण्डेय, श्रीमती वीना रामचन्द्रा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।

वाद्यों पर सजे लोकप्रिय गीत

सारे जहां से अच्छा जिसको रूद्राक्ष शुक्ला, खुशी शर्मा, मौलिक तोमर, अर्चित, अर्नव द्वारा प्रस्तुत किया। वाद्यों की श्रंखला में समूह तबला वादन जिसको शुभ भटनागर, रूद्राक्ष शुक्ला, आयुष्मान त्रिपाठी, अभिषेक रावत, अथर्व गोयल, रिषभ दे द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कड़ी में ढोलक वादन प्रस्तुत किया गया, जिसको अभिलाषा पाण्डेय, भावना श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा, योगेन्द्र, शुभ भटनागर, अभिषेक रावत द्वारा अपनी प्रस्तुति देते हुये प्रेक्षागृह में बैठे सभी दर्शकों को मुग्ध कर दिया।

शहर की विभूतियों को मिला सम्मान

इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्या बिन्दु सिंह रहीं। संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीकांत शुक्ला एवं विभागाध्यक्ष नृत्य संकाय विभागाध्यक्ष आरती शुक्ला की उपस्थिति में अमृत महोत्सव सम्मान में संयुक्ता भाटिया, डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय, डॉ. रजत माथुर, डॉ. सतीश कुमार ग्रोवर, प्रो. शशिकान्त पाण्डेय, नरेश अग्रवाल, पं. शीतल प्रसाद मिश्र, प्रसद्धि तबला वादक, प्रो. ऊषा रानी बनर्जी, को अमृत महोत्सव-सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...