back to top

संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे पर हीरामंडी के शानदार सोलो पोस्टर्स को किया रिलीज

संजय लीला भंसाली एक बार फिर से अपनी मैग्नम ओपस यानी मच अवेटेड हीरामंडी से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार है। समसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसी बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेसेज नजर आने वाली है। बेहद दमदार टीजर रिलीज करने के बाद, अब मेकर्स ने हर एक एक्ट्रेस के लिए उनकी स्टनिंग सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है। इस तरह से दर्शकों के बीच में इसे देखने का उत्साह भंसाली ने छोड़ दिया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

अपनी कमाल की स्टोरी टेलिंग के लिए जाने जानें वाले फिल्म मेकर ने हीरामंडी के सोलो पोस्टर्स में अपने डायरेक्टोरियल ब्रिलियंस को पेश किया है। हर पोस्टर से रॉयल्टी, लालित्य, अधिकार और राजसीता का एहसास होता है। यह वो सारी खास बातें हैं जिसके लिए भंसाली अपनी स्क्रीन पर मजबूत महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

संजय लीला भंसाली अपने विजुअल लग्जरी और सभी चीजों पर बारीकी से ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं, और उसी तरह से हीरामंडी भी उससे कुछ अलग नहीं लग रही है। सोलो पोस्टर्स में शानदार और भव्यता की एक झलक मिलती है, जो दर्शकों को एक सिनेमेटिक मास्टरपीस का इंतजार करने के लिए उत्साहित कर रही है।

हीरामंडी मल्लिकाजान और फरीदन के बीच के टक्कर की उलझन को दर्शाता है, एक ऐसा क्षेत्र जहां वैश्याएं रानियों के रूप में राज करती हैं। इस टक्कर के बीच, कहानी मल्लिकाजान की सबसे छोटी बेटी आलम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भविष्य की आखिरी उम्मीद बन जाती है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब आलम को सत्ता और प्यार में से एक को चुनना होता है। हीरामंडी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यानी देश के आजाद होने से पहले के बैकड्रॉप पर स्थित है। ये कहना गलत नहीं होगा की यह एपिक सागा प्यार, सत्ता, धोखा, संघर्ष, और आजादी के सभी रंगों को दिखाने वाली है।

SLB ने नेटफ्लिक्स लॉन्च डे के मौके पर सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है, जिसकी वजह से इस मैग्नम ओपस को लेकर इंतजार सातवें आसमान पर है। शानदार कास्ट के साथ यह फिल्म प्यार, ताकत, धोखा और आजादी के रंगों को पेश करने का वादा करती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि भंसाली के शानदार करियर में यह फिल्म एक और रत्न बनकर सामने आने का वादा करती है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...