back to top

एआईएमपीएल : सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से लखनऊ फिर बना चैंपियन, कानपुर उपविजेता

ऑल इंडिया मीडिया प्रीमियर लीग (एआईएमपीएल) 2024

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अभिनव शुक्ला (1 विकेट, 32 रन) के आलराउंड खेल से पिछली विजेता मेजबान लखनऊ ने ऑल इंडिया मीडिया प्रीमियर लीग (एआईएमपीएल) 2024 के अंतिम लीग मैच में चंडीगढ़ को सात विकेट से हराया। इसी के साथ लखनऊ ने लीग राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से विजेता ट्रॉफी जीत ली। वहीं कानपुर ने उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर तीन मैचों में तीन जीत के चलते 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। कानपुर व चंडीगढ़ के दो मैचों में एक जीत और एक हार के चलते तीन-तीन अंक रहे लेकिन नेट रन रेट के चलते कानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

रविवार को स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान पर  लखनऊ ने पिछली उपविजेता चंडीगढ़ को सात विकेट से हराया। चंडीगढ़ पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में 73 रन ही बना सका। गम्मू ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। लखनऊ से प्रशांत चतुर्वेदी ने तीन जबकि मयूर शुक्ला व रोहित कुमार सिंह ने दो-दो विकेट की सफलता हासिल की। जवाब में लखनऊ ने 10.3 ओवर में तीन विकेट पर 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजीव श्रीवास्तव (19) और अभिनव शुक्ला  (32) ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। इससे पहले माइक्रोलिट जिमखाना मैदान पर कानपुर ने मैन ऑफ द मैच वैभव शुक्ला (3 विकेट, 41 रन) के आलराउंड प्रदर्शन से प्रयागराज को सात विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया।

लखनऊ फिर बना चैंपियन विशेष पुरस्कारों में मैन ऑफ द टूर्नामेंट कानपुर के वैभव शुक्ला, सर्वश्रेष्ठ बैटर लखनऊ के अभिनव शुक्ला, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लखनऊ के रोहित कुमार सिंह, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक प्रयागराज के रोशन और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर लखनऊ के शरददीप अग्रवाल चुने गए। सबसे लंबा छक्का मारने के लिए 5 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार कानपुर के मो. ओवैश को दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने पुरस्कार वितरित किए। अंत में आयोजन सचिव गुलशन द्विवेदी ने प्रायोजकों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, ग्रीन गैस लिमिटेड, रेडिको खेतान लिमिटेड, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पूर्वांचल क्रिकेट एसोसिएशन और अन्य को आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

फेस्टिवल मैच में ग्रीन गैस लिमिटेड विजयी

स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान पर फेस्टिवल मैच में ग्रीन गैस लिमिटेड ने हाइपर स्पोर्ट्स इलेवन को 7 विकेट से मात दी। हाइपर स्पोर्ट्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट पर 62 रन बनाए। ग्रीन गैस लिमिटेड से अरुण कुमार को तीन और सुनील भट्ट को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में ग्रीन गैस लिमिटेड ने 9.3 ओवर में 3 विकेट पर 63 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में अखंड ने 18 व अरुण कुमार ने नाबाद 19 रन बनाए। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक राजेश सिंह ने इस मैच में पुरस्कार वितरित किए।

RELATED ARTICLES

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...