back to top

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अयोध्या कार्यक्रम की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह अयोध्या कार्यक्रम दौरा इस धार्मिक नगरी को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा। यह आयोजन अति महत्वपूर्ण है। इसके दृष्टिगत भारत सरकार के सहयोग से स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से दो लाख आम नागरिकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों हेतु आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। भीड़ प्रबंधन पर भी फोकस करें। जनसभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन पार्किंग स्थल के पास पर्याप्त जन सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए। चिकित्सकों की भी तैनाती करें।

  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अयोध्या कार्यक्रम की तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की
  • मुख्यमंत्री ने आगामी 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को अविस्मरणीय समारोह’ बनाने के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिये
  • प्रधानमंत्री जी का अयोध्या आगमन यहां ‘विकास के नए युग’ का सूत्रपात करने वाला होगा : मुख्यमंत्री
  • अयोध्या को न केवल एक नए अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उपहार मिलने जा रहा, बल्कि हजारों करोड़ रु0 की परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी
  • प्रधानमंत्री जी के रोड शो के रूट को आकर्षक ढंग से सजाया जाए
  • पूरी अयोध्या राममय हो, स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाया जाए, भव्य तोरण द्वार तैयार कराया जाए, जगह-जगह सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा रुचिकर प्रस्तुतियां की जाएं
  • अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों हेतु आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, भीड़ प्रबंधन पर भी फोकस करें
  • अयोध्या में कहीं भी सड़कों पर धूल तथा गन्दगी आदि न हो, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर तैनात की जाए


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह समारोह बड़ा है। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। एरियल सर्विलांस भी हो। वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस की तैनाती की जाए। प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। निकटवर्ती जनपदों के प्रशासन से संवाद कर यातायात प्रबंधन की रणनीति लागू की जाए। लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर कहीं जाम न लगे। डायवर्जन के बारे में समय से प्रचार-प्रसार किया जाए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के रोड शो के रूट को आकर्षक ढंग से सजाया जाए। रूट में पड़ने वाली दुकान/व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहें। व्यावसायियों को अपने प्रतिष्ठान की साज-सज्जा के लिए प्रोत्साहित किया जाए। एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन के पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए। अयोध्या में कहीं भी सड़कों पर धूल तथा गन्दगी आदि न हो। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर तैनात की जाए।

RELATED ARTICLES

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...