back to top

डीजे की तेज आवाज के चलते बीमार हुई महिला की ईलाज के दौरान मौत!

सुलतानपुर । द्वारिका प्रसाद कसौधन निवासी चौक पार्किंसगंज थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर डीजे की तेज आवाज की वजह से अस्वस्थ हुई थी। कई दिनों से राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती थी। जहां उनके इलाज के दौरान आज 08-11-23 सुबह लगभग 5 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की पार्थिव देह उनके मूल निवास मोहल्ला चौक सुल्तानपुर आ गया है।

दोपहर तीन बजे के लगभग अंतिम यात्रा निकलेगी। विदित हो कि उनके मोहल्ले में रात एक बजे तेज़ आवाज़ में डीजे साउण्ड की तेज आवाज बज रहा था। पूरे मोहल्ले वालों के सामने डीजे साउण्ड बजाने वालों से ,मृतका के पति द्वारिका प्रसाद कसौधन ने अपनी बीमार पत्नी की दुहाई देकर तेज आवाज़ में डीजे साउण्ड बजाने से मना किया गया। परन्तु आयोजकों ने डीजे साउण्ड की आवाज धीमे नहीं किया । जिसके दुष्परिणाम स्वरूप उनकी पत्नी की रात में और तबीयत खराब गई ।

सुबह सुबह द्वारिका प्रसाद कसौधन को ,अपने बेटे के साथ अपनी पत्नी को ईलाज हेतु लखनऊ ले जाकर जाना पड़ा। जहां ईलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। विदित हो कि सुल्तानपुर की जनता द्वारा ,महीनों पहले से ही डीजे साउण्ड की तेज आवाज के खिलाफ एक जन जागरण अभियान चलाया गया था ।परन्तु प्रशासन और जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते डीजे साउण्ड के तेज आवाज के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई! जिसकी वजह से एक महिला की असमय मृत्यु हो गई। इससे आम जन मानस में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

नेक राय—

  • प्रशासन से लेकर संचालक महोदय को एक साथ पार्टी बनाया जाए,
  • और मामला कोर्ट ले जाया जाए ।
  • जो भी जवाबदार हैं उनके साथ कोई मुरव्वत नहीं होनी चाहिए ।
  • डीजे बजाना किसी भी धर्म या मजहब के लिए जरूरी नहीं माना जा सकता।
  • किसी आदमी का घर उजड़ गया, इतना है नाचने की शौक….
  • तेज आवाज की चाहत क्यों?
  • ऐसी उद्दंडता कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं तो क्या है।
  • डीजे का शैतान पता नहीं कितनी जिंदगियां को निगल गया,
  • मगर मजहब / धर्म है कि मानता नहीं।
  • 112 डायल करके अपनी समस्या बतानी चाहिए।
  • 1090 पर महिला शिकायत प्रकोष्ठ से मदद लेनी चाहिए ।
  • थाने जाकर उन पर एफआईआर लिखानी चाहिए।
  • और नहीं मानने पर कोर्ट के माध्यम से उन पर मुकदमा दर्ज कराऐं।
  • किसी की बेहूदगी के लिए….
  • अपने परिवार को संकट में डालने की जरूरत नहीं है!
  • मगर डीजे के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ईंटों से लदे एक डंपर ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, दो लोग पकड़ गए

नयी दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक यातायात हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...