विशेष संवाददाता लखनऊ। पंचायतीराज विभाग में कार्यरत 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा 22 पंचायत प्रतिनिधियों को कर्नाटक राज्य में आयोजित 7 दिवसीय एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग के लिए नामित किया गया है। 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 14 अक्टूबर तक एक्पोजर विजिट पर रहेगा।
पंचायतीराज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिनिधि मंडल में बस्ती, कानपुर देहात, बांदा, कौशाम्बी, सुल्तानपुर एवं बाराबंकी के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कानपुर देहात, बरेली, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, आजमगढ़, अयोध्या, कानपुर नगर, मऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, जालौन, महोबा, सीतापुर, खीरी, बस्ती, मिर्जापुर, बागपत एवं बुलन्दशहर के 22 ग्राम प्रधान शामिल हैं, यह प्रतिनिधि मंडल 8 अक्टूबर 2014 से ही एक्सपोजर विजिट पर है।
उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज विभाग के प्रिट कार्यकारिणी समिति द्वारा ऐसे राज्यों जिनकी ग्राम पंचायतों में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट प्रबंधन, ग्राम पंचायत सचिवालय का कुशल संचालन व जल संरक्षण तथा 9 विषयगत थीमों पर किये गये बेहतर कार्यों को देखने के लिए प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश दिये गये हैं।





