back to top

मोदी के साथ इतिहास बनते देखेगी लखनऊ की राशि

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान2 मिशन के चंद्रमा की सतह पर उतरने का घटनाक्रम राजधानी के एक स्कूल की छात्रा राशि वर्मा के लिए खास होगा जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इस घटना की गवाह बनेगी। डीपीएस, जानकीपुरम की दसवीं कक्षा की छात्रा राशि उन स्कूली बच्चों में से शामिल है, जिन्हें देशभर से इस खास मौके को देखने के लिए चुना गया है। राशि के पिता किसान हैं जबकि मां गृहिणी। राशि के चयन पर उसके साथी बहुत उत्साहित हैं। उसके सहपाठी कबीर खान ने कहा, हमें गर्व है कि हमारी क्लास की राशि देश के अंतरिक्ष मिशन में रचे जा रहे इतिहास को प्रधानमंत्री के साथ बैठकर देखेगी। एक अन्य छात्र दीपक प्रकाश ने विश्वास जताते हुए कहा कि चंद्रयान2 सफल होगा। वह इस ऐतिहासिक क्षण को टीवी पर देखेगा। डीपीएस की प्रधानाचार्य नीरू भास्कर ने भाषा से कहा कि पूरा स्कूल और शिक्षक इस बात से खासे उत्साहित हैं। स्कूल ने शुक्रवार को विशेष अनौपचारिक सत्र आयोजित कर शिक्षकों और छात्र छात्राओं के बीच मिशन को लेकर चर्चा कराई। डीपीएस के निदेशक जावेद हाशमी महसूस करते हैं कि यह स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। हाशमी ने उन शिक्षकों को सराहा, जिन्होंने क्विज की तैयारी के लिए विशेष प्रयास किए। पिता के साथ बेंगलूरू रवाना होने से पहले उत्साहित राशि ने कहा कि मौका मिलने पर वह प्रधानमंत्री से बात भी करेगी। आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा संजोए राशि को अंतरिक्ष एवं विज्ञान पर ऑनलाइन क्विज के जरिए चुना गया। ऑनलाइन क्विज के जरिए हर राज्य से दो छात्रों का चयन विशेष घटना को प्रधानमंत्री के साथ देखने के लिए किया गया है। लखनऊ वासियों को इस बात पर भी गर्व है कि मिशन की निदेशक रितु करिढाल श्रीवास्तव लखनऊ से पढ़ी हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र विभाग की अध्यक्ष पूनम टंडन ने कहा कि पूरे विभाग को रितु करिढाल की उपलब्धि पर गर्व हो रहा है। रितू ने 1996 में विभाग से एमएससी किया था। पूनम ने बताया कि रितु बहुत मेधावी छात्रा रहीं।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...