back to top

जापान में तूफान हगिबिस ने मचाई तबाही, अब तक 26 लोगों की मौत

तोक्यो, 13 अक्टूबर (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रचंड तूफान हगिबिस से अब तक कम-से-कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया की खबरों के अनुसार तूफान से मूसलाधार बारिश हुई जिससे भयानक बाढ़ आ गई है। 31,000 सैनिकों समेत 100,000 से अधिक बचावकर्ता मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलनों और नदियों में उफान के कारण फंसे लोगों को निकालने के लिए रात में भी काम में जुटे हैं। तूफान की वजह से रग्बी वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द कर दिए गए। कई मैचों के समय को आगे बढ़ा दिया गया।

तूफान रविवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों तक पहुंच गया और इसने आसपास के इलाकों में अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ दिए। सरकार ने मृतकों की संख्या 14 और लापता लोगों की संख्या 11 बताई है लेकिन स्थानीय मीडिया ने बताया कि कम से कम 26 लोग मारे जा चुके हैं व 15 लोग अब भी लापता हैं। मध्य जापान के नगानो समेत कई स्थानों पर नदियां उफान पर हैं। सेना और दमकल विभाग के हेलीकॉप्टरों ने कई स्थानों पर लोगों को छतों और बालकनियों से बाहर निकाला। इवाकी सिटी, फुकुशिमा में एक दुखद घटना में एक महिला की हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गई।

अन्य जगहों पर नौका अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को बचाया गया। हाल के वर्षों में सबसे विध्वंसकारी तूफानों में से एक हगिबिस ने शनिवार रात को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप पर दस्तक दी। तूफान के आने से 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तूफान के चलते जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी को उच्च स्तर की वर्षा आपदा की चेतावनी जारी करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...