back to top

गंगा नदी में प्लास्टिक प्रदूषण के अध्यन के लिए पहुंची विशेषज्ञों की टीम

वाराणसी, 23 नवंबर (भाषा) नेशनल जियोग्राफिक, भारतीय वन्यजीव संस्थान और ढाका विश्वविद्यालय की भागीदारी से बनी विशेषज्ञों की टीम गंगा नदी में प्लास्टिक प्रदूषण के अध्ययन के लिए शनिवार को वाराणसी शहर के राजघाट पहुंची।

नेशनल जियोग्राफिक की वैज्ञानिक हीथर कोल्डवे ने बताया, समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण एक वैश्विक समस्या है। नदियों द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 90 लाख मीट्िरक टन प्लास्टिक अवशेष समुद्र में पहुंचता है। यह प्लास्टिक अवशेष किस तरह नदियों तक और नदियों से समुद्र तक कैसे पहुंचता है, इसका आंकड़ा जुटाना ही इस खोज यात्रा का उदेश्य है। हम अपने इस शोध आंकड़ों का उपयोग जागरुकता बढ़ाने और समाधान ढूँढने में करेंगे।

भारतीय वन्य जीव संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक रुचि बडोला ने बताया, हमारी पूरी टीम सी टू सोर्स: गैंजेस पर काम कर रही है। हमारा मुख्य काम नदियों में प्लास्टिक कैसे आता है और समुद्र तक कैसे जाता है, इस पर अनुसंधान करना है। गंगा में कितना माइक्रो प्लास्टिक है इसी पर अनुसंधान किया जा रहा है। टीम की मुख्य सदस्य एवं पर्यावरण विशेषज्ञ जेन्ना जैमबैक ने बताया, 25 अक्टूबर को बांग्लादेश से नमूना लेना शुरू किया है। इसमें हम लोग तीन तरह से नमूने इकठ्ठा कर रहे हैं। पहला गंगा के किनारे के इलाकों से, दूसरा पानी में, तीसरा गंगा के अंदर की सतह में कितना प्लास्टिक है इसका पता लगाया जा रहा है। इसके तहत आज खोज यात्रा टीम के सदस्यों ने गंगा नदी से नमूने इकठ्ठा किए हैं। तीनों टीम में अमेरिका, बांग्लादेश और भारत के वैज्ञानिक शामिल हैं। पूरी परियोजना राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...