back to top

उप्र विधानमंडल का मैराथन सत्र देर रात समाप्त

लखनऊ, चार अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानमंडल का 36 घंटे लंबा चला मैराथन सत्र गुरुवार देर रात संपन्न हुआ। यह सत्र दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ था। विधानमंडल के दोनों सदनों ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें उन सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात की गई जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र में तय किए गए हैं। विधानसभा और विधान परिषद में समान प्रस्ताव पारित किए गए और इस तरह 36 घंटे लगातार चला सत्र संपन्न हो गया। जब विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी, उस समय कार्यवाही स्थगन के बाद विधान परिषद के सदस्य भी वहां आ गए और दोनों सदनों की संयुक्त बैठक जैसा नजारा सामने आया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि इसे संयुक्त सत्र या संयुक्त बैठक के रूप में न लिया जाए। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव भी कार्यवाही के दौरान बैठे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब डेढ़ घंटे सदन को संबोधित किया। बाद में विधानसभा और विधान परिषद की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। योगी आदित्यनाथ में दोनों सदनों के सदस्यों को सूचित किया कि लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कौन सी समितियां बनाई गई हैं। योगी ने अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का धन्यवाद किया जो इस विशेष सत्र में शामिल होने के लिए आए थे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...