लखनऊ। संस्कृति निदेशालय यूपी के सहयोग से यूपी के रंग लोकनृत्य के संग कार्यक्रम का आयोजन बलराज साहनी सभागार में किया गया। मंगलवार को आयोजित लोकनृत्य कार्यक्रम में स्वाती श्रीवास्तव की लोक नृत्य की प्रस्तुति से अवध की शाम रौशन हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित कपूर, विशिष्ट अतिथि मोहित बरुआ मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज श्री राम कथा (भवित्त कथा गान) के साथ हुआ। यूपी के रंग लोक नृत्य संग में उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख लोकनृत्यों पर तैयार प्रस्तुति है जिसमें उत्तर प्रदेश के विलुप्त होते जा रहे कुछ प्रमुख लोक मूल्यों का समावेश है। हम कथा सुनाते राम सकल गुण धान की गीत मूल रूप से महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में उनके शिष्य लव और कुश द्वारा अयोध्या की सभा में गाई गई श्री राम की जीवन गाथा है। यह कथासार लोक नृत्य की प्रस्तुति के लिए संपूर्ण रामकचा के प्रमुख प्रसंगों को क्रमबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है जैसे राम जन्म एवं बाल लीला ताड़का वध एवं धनुष यज्ञनगमन एवं पंचवटी निवास सीता हरण एवं राम-सुग्रीय मित्रता, लंका दहन एवं सेतु निर्माण, राम-रावण युद्ध एवं विजय अयोध्या वापसी एवं रामराज्य है।
शिव-गौरा कजरी (शिव शंकर चले कैलाश…) यह गीत पूर्वाचल और अवध की प्रसिद्ध शिव कजरी (सावणी लोक शैली) में आता है। वर्षा ऋतु के आगमन रिमझिम बूंदों के बीच भगवान शिव और माता पार्वती (गौरा) के दांपत्य प्रेम तथा कैलाश प्रस्थान के उल्लास को इसमें दशार्या जाता है। जिसमें वर्षा अऋतु एवं सावन का वातावरण गौरा जी का श्रृंगार व मेहंदी शिव शंकर का वात्सल्य व उपहार कैलाश की ओर प्रस्थान एवं आनंदमयी शिव-कजरी लोक नृत्य है।
सोहर-बधावा (युग-युग जिए सुग ललनवा) युग-युग जिए सुग ललनवा लोक परपरा का एक प्रसिद्ध बधावा / सोहर गीत है जो जन्मोत्सव और मांगलिक अवसरों पर गाया जाता है। यह कथासार संतान जन्म की खुशी, पारिवारिक वात्सल्य और लोक उत्सव को मच पर प्रस्तुत करने हेतु तैयार किया गया है। जिसमें खुशखबरी और जन्मोत्सव का आगमन सखियों व बुआ का आगमन माता-पिता एवं शिशु को दुलार उपहार एवं नेग-चार वितरण एव सामूहिक बधावा लोक नृत्य है।
कृष्ण-राधा गोदनवा (गोदनहरी) बनके गोदनहरी (गोदना लीला) लोक परंपरा का एक अत्यंत सुंदर व मधुर प्रसंग है। इसमे श्री कृष्ण राधा जी के प्रति अपने प्रेम व निकटता के लिए एक स्त्री (गोदना गोदने वाली / गोदनहरी) का रूप धारण करते हैं। यह कथासार लोक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हेतु क्रमानुसार तैयार किया गया है। जिसमें राधा जी की इच्छा एवं गोपी सवाद श्री कृष्ण का छदम रूप बरसाने में आगमन गोदना कला व नैन-मटक्का पहचान एवं रहस्योदद्घाटन एव आनंदोत्सव एव महारास है।




