back to top

दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने किया सरेंडर, कहा- भाजपा नेता ने ही फेकवाई थी स्याही    

मऊ/लखनऊ। जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करने आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने के मामले में आरोपी अभिमन्यु यादव ने सोमवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी का कहना है कि उसने भाजपा नेता प्रिंस यादव के कहने पर दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेंकी थी। चौहान पर स्याही फेंकने के दूसरे दिन सोमवार को आरोपी अभिमन्यु यादव उर्फ मोनू उर्फ डायमंड ने कोपागंज थाने में आत्मसमर्पण करने से पहले संवाददाताओं को बताया भाजपा नेता प्रिंस यादव ने कहा था कि अपना चुनाव फंस रहा है, इसलिए दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंक दो।

प्रिंस यादव ने इसे समाजवादी पार्टी की साजिश बताया है। घोसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) धनंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी अभिमन्यु उर्फ मोनू उर्फ डायमंड ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण किया है। मिश्रा के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि आरोपी तथा उसके साथी सपा के कार्यकर्ता हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में उन लोगों ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दारा सिंह चौहान के लिए काम किया था।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में सोमवार को सोशल नेटवर्किंग साइट  एक्स  पर कहा   जब घोसी में स्याही फेंकने वाले ने ख़ुद ही बता दिया कि यह काम उससे भाजपाइयों ने करवाया है तो फिर अब आगे और क्या कहना चाहिए। अभी आगे देखियेगा, हार का डर भाजपा से क्या-क्या कराएगा। घोसी की जनता सपा की साइकिल ही चुनेगी।

यह खबर भी पढ़े— बच्चों को कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार पड़ने से रोकने में कारगर हैं टीके, शोध में हुआ खुलासा

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...