back to top

आपका एक वोट ही देश को 100 साल आगे ले जाने का काम करेगा: मौर्य

लखनऊ। भाजपा नेता एवं प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को कहा कि आपका एक वोट ही देश को 100 साल आगे ले जाने का काम करेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपका वोट साइकिल को पंचर करने का काम करेगा और हाथी को पूरी तरह से हटाने का काम करेगा।

आपका वोट ही आईसीयू में पड़ी कांग्रेस को…

उन्होंने कहा कि आपका वोट ही आईसीयू में पड़ी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से पूरी तरह खत्म करने का काम करेगा। मौर्य ने आज गोंडा, बस्ती और फैजाबाद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि आप अपने यहां से सांसद को जिताने के साथ ही साथ फिर से मोदी सरकार को बनाने का भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए आपको सरहद पर जाने की जरुरत नहीं है। पोलिंग बूथ से दबाया गया आपका एक बटन आंतकवाद को खत्म करने का काम करेगा।

कमल के फूल का बटन दबाते ही एक…

कमल के फूल का बटन दबाते ही एक बार फिर से कमल का फूल खिल जाएगा और यह आतंकवाद को खत्म करने, भ्रष्टाचार को खत्म करने, बेरोजगारी को खत्म करने और गरीबी को खत्म करने का काम करेगा। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आंतकवाद के हित का बताया। अनुच्छेद 370 पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वादा किया है कि 23 मई को जब बीजेपी जीतेगी, उसके तुरंत बाद जो सबसे बड़ा काम जो होगा, उसमें हम भारत माता के मुकुट कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे।

मौर्य ने कहा कि पिछले पांच सालों में…

मौर्य ने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने शौचालय, हर घर बिजली, घरों तक गैस देने का काम किया है। यही नहीं बैकों में खाता खुलवाकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2022 तक हर गरीब को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है और उस पर वह लगातार काम भी कर रहे हैं। बस यही सब काम है जिसकी वजह से 23 मई को सत्ता में दोबारा आने से कोई नहीं रोक सकता है।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...