back to top

योगी के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली, BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बालुरघाट (पश्चिम बंगाल)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिनाजपुर के जिला मजिस्ट्रेट के घर के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट और उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करने वाले थे।

हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली

रैलियां क्रमश: दोपहर एक और तीन बजे होने वाली थी। योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को बालुरघाट में बैठक स्थल के पास उतरना था। घोष नेकहा, हमें अभी तक हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली है। इसलिए हमारे पार्टी कार्यकर्ता डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को रायगंज बीएसएफ शिविर के पास उतारने का निर्णय किया गया है। वहां से वह सड़क के रास्ते बालुरघाट जाएंगे। उन्होंने कहा, रायगंज में दूसरी रैली को संबोधित करने के लिए वह वापस आएंगे।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...