back to top

वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे योगी, देखें वीडियो

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी पहुंचे और बीएचयू हेलीपैड पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे संकटमोचन मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने संकट मोचन का दर्शन करने के बाद महंत विशंभर नाथ मिश्र से बातचीत की।

https://www.youtube.com/watch?v=x63MIAu_7c4

उनकी सीएम योगी से सिर्फ धार्मिक चर्चा हुई

मिश्र ने बताया कि उनकी सीएम योगी से सिर्फ धार्मिक चर्चा हुई और किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि बजरंगबली का दर्शन करने की काफी दिनों से इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है और अब जब भी मौका मिलेगा जरूर आऊंगा हाजिरी लगाने। संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री गढ़वाघाट आश्रम पहुंचे। आश्रम में संतों ने मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र और रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया।

आश्रम के गायों को चारा खिलाया

मुख्यमंत्री ने आश्रम में संतों की समाधि का दर्शन करने के आश्रम के गायों को चारा खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गढ़वाघाट के महंत स्वामी शरणानन्द से मुलाकात की। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के वाराणसी में होने वाले रोड शो और नामांकन की तैयारियों के विषय में भाजपा पदाधिकारियों से बातचीत भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटों की रोक लगाई है।

 

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...