back to top

दुनिया कहने लगी है कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा: अखिलेश

गोरखपुर (उप्र)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टाइम मैगजीन की रिपोर्ट के हवाले से भाजपा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि आज दुनिया भी कहने लगी है कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। अखिलेश ने गोरखपुर से गठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कहा आज दुनिया कहने लगी है कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है।

अगर भाजपा रही तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

दुनिया का सबसे बड़ा अखबार कह रहा है कि अगर भाजपा रही तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी टाइम मैगजीन ने भी लिख दिया कि ए बड़े लोग हैं, जिन्होंने समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अच्छे दिन आने की बात कर रहे थे, मगर ऐसा नहीं हुआ। भाजपा सरकार की नींव झूठ और नफरत पर आधारित है। गठबंधन इनकी नींव हिलाएगा। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली से लेकर पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाने वाली भाजपा का उत्तर प्रदेश की जनता ने अब तक हुए चुनाव के पांच चरणों में पूरी तरह सफाया कर दिया है। गोरखपुर में सातवें चरण के तहत चुनाव होना है। यह पूरी तरह गठबंधन का चरण है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हमें नहीं लगता कि कहीं भी भाजपा का खाता खुलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरानी सरकारों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आतंकवाद पर बोल रहे हैं। जो सरकार एक बर्खास्त जवान से घबरा गई हो, वह बताओ आतंकवाद से कैसे मुकाबला करेगी। आतंकवाद तो दूर है, हमारी जनता को केवल छुट्टा सांडों से ही बचा लो, तो बड़ी बात होगी। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि राजधानी लखनऊ में पिछले दोढाई महीनों में सांडों की वजह से 11 लोग मारे जा चुके हैं। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। ऐसी घटनाओं के लिए सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी पर हमले जारी रखते हुए कहा कि

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर हमले जारी रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें अपने भाषणों में गुंडों का सरताज बता रहे हैं, लेकिन कभी उन्होंने खुद पर और अपने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों की कॉपी नहीं देखी होगी, अगर वह देखें, तो हमारे मंच पर बैठे सभी लोगों पर लगी धाराएं मिलाकर भी उतनी नहीं होंगी। योगी मुझे गुंडों का सरताज कहते हैं लेकिन अभी बिहार के सबसे बड़े अपराधी राजन तिवारी को भाजपा में किसने शामिल कराया। अखिलेश ने अपने साथ आए योगी आदित्यनाथ के कथित हमशक्ल योद्घा का जिक्र करते हुए कहा कि हम नकली भगवान बनाने की हिम्मत नहीं कर सकते। मगर यही भाजपा के लोग पुष्पक विमान में राम, लक्ष्मण सीता लेकर आए थे। उन्होंने कहा हमें यह योद्घा मिल गए कहीं, हम इन्हें ही ले आए आपके लिए। दूर से यह उनसे (योगी आदित्यनाथ) मिलते हैं। अगली बार (गोरक्षपीठ से) वो (योगी) बाहर, और ए अंदर।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

गणेश उत्सव : शहर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल बने आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही गणेश चतुर्थी की धूम शुरू होने वाली है। जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस बार...

श्री कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन

लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति बुद्धेश्वर लखनऊ द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण...

सर्वेश अस्थाना मुस्कान के पर्याय है : डॉ विद्याबिन्दु सिंह

लखनऊ। स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना पर डॉ सुरभि द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'शब्द सारथी:सर्वेश अस्थाना' का लोकार्पण उनके ही जन्मदिन पर हिंदी संस्थान में हुआ।...

पर्युषण पर्व संयम धर्म की साधना का पर्व, कल्पसूत्र का वाचन प्रारंभ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के तीसरे दिन सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। नित्य प्रतिक्रमण एवं...

‘नीब करौरी बाबा’ का अनकहा पहलू दिखाती है फिल्म ‘हनुमान अंश’

लखनऊ। गत मई में प्रख्यात संत नीब करौरी बाबा पर फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' आई थी। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...