back to top

सिख विरोधी बयान के लिये क्या राहुल अपने गुरु पित्रोदा को बाहर निकालेंगे: जेटली

नयी दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगों पर सैम पित्रोदा के कथित बयान के लिये कांग्रेस पर हमला बोलते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि यह  अपयश का विषय  है कि पार्टी को कोई पश्चाताप नहीं है और पूछा कि क्या राहुल गांधी इस बयान के लिये अपने   गुरु   को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

जेटली ने एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा

जेटली ने एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा कि यह  अपयश का विषय  है कि कांग्रेस पार्टी को 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिये  कोई पछतावा नहीं  है। जेटली ने कहा,   सैम पित्रोदा का 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में  हुआ तो हुआ  बयान कांग्रेस पार्टी की तरफ से 1984 के नरसंहार के बारे में पश्चाताप के अभाव को दर्शाता है। कांग्रेस अध्यक्ष क्या अपने  गुरु  को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, जिन्होंने 1984 में भारत के सर्वाधिक देशभक्त समुदाय के नरसंहार को खारिज कर दिया है।

हरियाणा में शुक्रवार को एक चुनावी रैली

हरियाणा में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिख विरोधी दंगों पर पित्रोदा के बयान के लिये कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने कहा,   कांग्रेस, जिसने अधिकतम समय तक शासन किया वह असंवेदनशील है और यह कल बोले गए तीन शब्दों से प्रकट होता है। ये शब्द यूं ही नहीं कहे गए हैं, ये शब्द कांग्रेस का चरित्र, मानसिकता और मंशा हैं। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर गुरूवार को पित्रोदा की टिप्पणी का उल्लेख करते हुये कहा,   और ये शब्द कौन से हैं .. ये हैं..हुआ तो हुआ। मोदी ने कहा कि पित्रोदा गांधी परिवार के बेहद करीब हैं और राजीव गांधी के  बहुत अच्छे मित्र  हैं। वह कांग्रेस के  नामदार  अध्यक्ष राहुल गांधी के  गुरु  हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...