back to top

पत्नी, आठ माह की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, मायके जाने की जिद पर पति से हुई थी लड़ाई

बदायूं. यूपी के बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार को एक व्यक्ति ने मायके जाने की जिद करने पर अपनी पत्नी और आठ माह की बच्ची की सोते समय कुल्हाड़ी से वारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी अजय यादव उर्फ अखिलेश यादव ने दो वर्ष पहले दिल्ली में बिहार की रहने वाली खुशबू नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था लेकिन खुशबू उस समय नाबालिग थी। बालिग होने के बाद खुशबू उसके साथ गांव आ गई और दोनों साथ रहने लगे। अजय और खुशी की आठ माह की बेटी सृष्टि भी थी।

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार खुशबू मायके जाना चाहती थी और इसी को लेकर दंपति के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार रात भी खुशबू ने मायके जाने की जिद की इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद अजय उर्फ़ अखिलेश खेत पर चला गया।

सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह लगभग छह बजे अखिलेश वापस घर आया और घर मे चारपाई पर सो रही पत्नी खुशबू (19) और आठ माह की बच्ची सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुडेली में अखिलेश उर्फ अजय यादव ने अपनी पत्नी और आठ की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़े— कांग्रेस नेता गोगोई बोले -जब तक 6,000 हथियार बरामद नहीं होते, मणिपुर में शांति नहीं होगी

RELATED ARTICLES

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...