back to top

एमपी, छत्तीसगढ़ में होगी हमारी जीत, राजस्थान में करीबी मुकाबला हो सकता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के अच्छा प्रदर्शन करने का विश्वास जताते हुए रविवार को कहा कि अभी तक कांग्रेस निश्चित रूप से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीत रही है, संभवत: वह तेलंगाना में भी जीत दर्ज करेगी और राजस्थान में बेहद करीबी मुकाबला हो सकता है।

राहुल ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता दानिश अली के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणियों को लेकर पैदा हुए विवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति जनगणना की मांग से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाती है। असम के प्रतिदिन मीडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि एक देश, एक चुनाव की अवधारणा का उद्देश्य लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाना है। उन्होंने कहा, यह ध्यान भटकाने की भाजपा की रणनीतियों में से एक है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के मुख्य मुद्दे- कुछ ही लोगों के पास पैसा होना, अमीर-गरीब के बीच भारी असमानता, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, निचली जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासी समुदायों के प्रति पक्षपात, से संबंधित हैं। राहुल गांधी ने कहा, अब, भाजपा इस पर लड़ नहीं सकती इसलिए श्रीमान बिधूड़ी एक बयान दे दें। आओ एक साथ मिलकर इस तरह चुनाव लड़े। चलो इंडिया का नाम बदल दें। यह सब ध्यान भटकाना है। हम इसे जानते हैं, हम इसे समझते हैं और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी का आगामी विधानसभा चुनावों में किसी भी राज्य में न जीतने का कोई प्रश्न ही नहीं है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

कांग्रेस की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, मैं कहूंगा कि अभी हम संभवत: तेलंगाना जीत रहे हैं, हम निश्चित तौर पर मध्य प्रदेश जीत रहे हैं, हम निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ जीत रहे हैं। राजस्थान में बहुत करीबी मुकाबला है और हमें लगता है कि हम जीत जाएंगे। ऐसा लग भी रहा है और वैसे भाजपा भी अंदरखाने में यही कह रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में एक महत्वपूर्ण सीख ली कि भाजपा ध्यान भटकाकर और हमें हमारी बात नहीं रखने देकर चुनाव जीतती है और इसलिए हमने अपनी बात प्रमुखता से रखकर चुनाव लड़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, आप आज क्या देख रहे हैं, यह सज्जन श्री बिधूड़ी और फिर अचानक श्री निशिकांत दुबे, भाजपा यह सब करके जाति जनगणना के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वे जानते हैं कि जाति जनगणना एक बुनियादी चीज है जो भारत के लोग चाहते हैं और वे उस पर चर्चा नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा, हर बार जब भी हम यह मुद्दा पेश करते हैं तो वे हमारा ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अब हम सीख गए हैं कि इससे कैसे निपटें। उन्होंने कहा, हमने कर्नाटक में जो किया वह यह है कि राज्य के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिया यह सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम है जो हम आपके लिए बनाने जा रहे हैं …।

राहुल ने कहा, अगर आप तेलंगाना चुनाव देखें तो हम विचार-विमर्श तय कर रहे हैं जबकि भाजपा विमर्श में कहीं नहीं है। तेलंगाना में भाजपा का सफाया हो गया है और वह खत्म हो गयी है। उन्होंने दावा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले वहां विचार-विमर्श तय कर रही है। उन्होंने कहा, अगर आप राजस्थान में लोगों से बात करेंगे कि सत्ता विरोधी लहर के लिहाज से क्या मुद्दा है तो वे आपको बताएंगे कि वे सरकार को पसंद करते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, हम ऐसी स्थिति में ढल रहे हैं जहां भाजपा मीडिया को नियंत्रित करती है। यह न सोचें कि विपक्षी इसके अनुसार ढलने में सक्षम नहीं है, हम ढल रहे हैं, हम एक साथ मिलकर काम रहे हैं, हम भारत की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते है। भाजपा को 2024 के लोकसभा में झटका लगेगा।

यह खबर पढ़े- 2024 में सेना दिवस परेड का आयोजन लखनऊ में होगा 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...