back to top

एशिया कप फाइनल के लिए वाशिंगटन सुंदर को मिला मौका, अक्षर पटेल को किया रिप्लेस

कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए चोटिल अक्षर पटेल के कवर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को बुलाया है। अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गयी थीं जिसमें भारत को छह रन से हार मिली थी।

हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता की जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐहतियाती कदम उठाते हुए गेंदबाजी आल राउंडर वाशिंगटन को बुला लिया गया है जो भारत की एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, अक्षर को कई चोट लगी हैं। उनकी हाथ की छोटी ऊंगली चोटिल है और एक थ्रो से गेंद उनके हाथ में लग गयी थी। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी है। इसलिये वाशिंगटन को बुलाया गया है।

विश्व कप से महज तीन हफ्ते पहले भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता की बात उनकी हैमस्ट्रिंग चोट होगी। वाशिंगटन आफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था।

यह खबर पढ़े- किम जोंग रूसी बंदरगाह शहर पहुंचे, परमाणु हमले करने में सक्षम बम वर्षक विमान देखे

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...