back to top

एसजीपीजीआई में बनेगी वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संजय गांधी पीजाआई में वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब बनायी जायेगी। इस प्रयोगशाला में डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी एन्सेफलाइटिस, इन्फ्लूएंजा, एंटरोवायरस ऐडेनो वायरस, मम्पस, खसरा रूबेला, रोटा वायरस, जीका वायरस व पश्चिमी मॉइल वायरस तथा सामान्य वायरल बीमारियों पर सीरोलॉजिकल, परीक्षण, अनुसंधान व इलाज किया जायेगा।

संस्थान के निदेशक डा. आर के धीमान ने बताया कि स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) जो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, दिल्ली के तहत संचालित है, ने पीजीआई में वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक प्रयोगशाला को स्वीकृति किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रयोगशाला को स्थापना के लिये माइकोबायलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा अतुल गर्ग ने पहल की और एक शोध समूह तैयार किया, जिसमें प्रोफेसर रुगमेई एस. के. मारक और एडिशनल प्रोफेसर डा. चिन्मय साहु तथा न्यूराजाली विभाग के प्रो. डा. वी. के. पालीवाल भी शामिल थे।

इसके अतिरिक्त जनरल अस्पताल में डायग्नोस्टिक लैब सलाहकार चिकित्सक डा. प्रेरणा कपूर और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर हा मोहन गुर्जर रिसर्च समूह के सदस्य थे। इस योजना के तहत 100 से अधिक केन्द्रों ने आवेदन किया था और कई दौर के साक्षात्कार और निरिक्षण के बाद केवल तीन केन्द्रों का चयन किया गया। जिसमें एक केन्द्र पीजीआई लखनऊ, और दक्षिण भारत में दो केन्द्र जिसमें एनआईएमएचएएनएस बेंगलौर तथा आईसीएमआर एनआईटीएमए बेलगावी कर्नाटक है।

डा. अतुल गर्ग ने बताया कि इस लैब को स्थापित व संचालित करने के लिये चार करोड़ रुपये मिलेंगे। माइकोबायलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रुगमेई एस.के. मारक ने बताया कि इस लैब में सभी मरीजों जांच मुफ्त की जायेगी। इसके अलावा पीआरडीएल प्रयोगशाला, विभाग में चल रहे मौजूदा संक्रामक रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी), प्रदेश कार्यक्रम के साथ भी समन्वय करेगी और किसी भी बीमारी के फैलने या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में अन्य सरकारी अस्पतालों और पड़ोसी जिला से नमूनों का परीक्षण करेगी।

 

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...