back to top

बच्चों को कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार पड़ने से रोकने में कारगर हैं टीके, शोध में हुआ खुलासा

नयी दिल्ली. कोविड-19 रोधी टीके बच्चों और किशोरों को इस महामारी से गंभीर रूप से बीमार पड़ने से रोकने में कारगर होते हैं। अध्ययनों की एक समीक्षा से यह बात सामने आयी है।

पत्रिका बीएमजे पीडियटिक्स ओपन में प्रकाशित अध्ययन में दिखाया गया है कि ज्यादातर बच्चे सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हो चुके हैं और उनमें स्वाभाविक रूप से प्रतिरक्षा का निर्माण हो रहा है, ऐसे में स्वस्थ बच्चों में टीकाकरण का अतिरिक्त लाभ बहुत कम है।

आस्ट्रेलिया में मर्डाेक चिल्ड्रंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं की अगुवाई वाले दल ने कोविड-19 टीकाकरण की चुनौतियों, खासतौर से कम और मध्यम आय वर्ग वाले देशों में समुदायों में बड़े पैमाने पर संक्रमण का प्रसार और संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरक्षा का अध्ययन किया।

समीक्षा से पता चलता है कि कम और मध्यम आय वाले देशों में बच्चों में खसरा, निमोनिया और डायरिया जैसी बीमारियों के लिए लगने वाले नियमित टीकों के साथ ही कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान चलना चाहिए।

अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादातर बच्चों के कोविड-19 से संक्रमित होने तथा गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बावजूद इसके कारण मौत दुर्लभ ही देखी गयी।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि बच्चों में संक्रमण की जांच किए जाने के वक्त कोविड-19 रोधी टीकों की प्रभाविता थी लेकिन अब बड़े पैमाने पर संक्रमण के बाद बनी प्रतिरक्षा के संदर्भ में इसके फायदे कम हैं।

यह खबर भी पढ़े–-सीतापुर में ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला, दो लोग घायल 

RELATED ARTICLES

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की...

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है गंधक, जानिए सेवन की विधि

नई दिल्ली। कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन...

गर्मियों में घर में हो रही गर्मी तो इस तरह पाएं ठंडा, करना होगा ये काम

मेलबर्न। हमारे घर के पिछले हिस्से में मौजूद छोटे से बागीचे को साल के बारहों महीने एक सुरक्षित और आरामदायक जगह होना चाहिए ताकि...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...