back to top

उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की हुई पूजा

भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ। लखनऊ में चल रहे दशलक्षण महापर्व के दसवें एवं अंतिम दिन शुक्रवार को शहर के सभी जैन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा-अर्चना बड़े ही भक्तिभाव के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला में उपाध्याय विहेसंत सागर महाराज ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि मन, वचन और कर्म से विषय-वासनाओं का त्याग कर आत्मसंयम एवं पवित्रता को अपनाना ही उत्तम ब्रह्मचर्य है। उन्होंने कहा कि उत्तम ब्रह्मचर्य का अर्थ केवल विवाह न करना नहीं है, बल्कि यह विचारों की निर्मलता, इंद्रियों पर नियंत्रण और आचरण की शुद्धता का मार्ग है। बाहरी संयम के साथ-साथ मन के विचारों को पवित्र रखना और जीवन में सदाचार को अपनाना ही वास्तविक ब्रह्मचर्य है। धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने उपाध्याय श्री के मंगल प्रवचनों का लाभ लेते हुए आत्मसंयम, पवित्रता एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के बाद मोक्ष कल्याणक के प्रतीक स्वरूप लड्डू भगवान के चरणों में समर्पित किए गए। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बतायाअनंत अनंत चौदस तिथि जैन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है और दशलक्षण महापर्व के दौरान यह विशेष धार्मिक साधना का दिन होता है। इस दिन बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी 24 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। कई श्रद्धालु पूरे दस दिनों तक उपवास की साधना करते हैं, जबकि अनेक लोग तीन दिन या अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्रत-उपवास करते हैं। जो श्रद्धालु आज अपना उपवास पूर्ण करेंगे, उनका पारणे का कार्यक्रम अगले दिन विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ होगा। उन्होंने बताया कि दशलक्षण महापर्व के समापन के बाद 27 सितंबर को उत्तम क्षमावाणी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। विशेष रूप से आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय विहेसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम एवं प्रवचन होंगे। इस अवसर पर श्रद्धालु एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए पूर्व में हुई गलतियों के लिए क्षमायाचना करेंगे और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं मैत्री का संकल्प लेंगे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...