back to top

उत्तम आकिंचन्य धर्म का संदेश मेरा कुछ भी नहीं है : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन गुरुवार को उत्तम आकिंचन्य धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आराधना की गई। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की विशेष पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दशलक्षण महापर्व के विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए भगवान को अर्घ्य समर्पित किए। महिलाओं ने माता पद्मावती की गोद भराई एवं विशेष पूजन भी भक्तिभाव के साथ किया। इस अवसर पर पूज्य उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ने उत्तम आकिंचन्य धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि आकिंचन्य का अर्थ है—मेरा कुछ भी नहीं है। यह धर्म मनुष्य को ममत्व, अहंकार तथा धन-संपत्ति सहित सांसारिक वस्तुओं के प्रति आसक्ति से मुक्त होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को बाहरी वस्तुओं के संग्रह के बजाय आत्मा की शुद्धता और आध्यात्मिक उन्नति की ओर ध्यान देना चाहिए। दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन लखनऊ के विभिन्न जैन मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। चौक स्थित दिगंबर जैन चंदाप्रभु मंदिर में श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य से भगवान चंदाप्रभु की पूजा कर अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान राजेश जैन, संजीव जैन, बच्चू जैन, हर्षित, नवीन जैन, नितीश जैन, नृपेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं संजय जैन, दीप्ति जैन सहित महिलाओं ने माता पद्मावती का विशेष शृंगार एवं पूजन किया। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन 25 सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना सभी जैन मंदिरों में प्रात: 7 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। इसके उपरांत 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन धर्मावलंबी वर्षभर में जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए मिच्छामि दुक्कड़म कहकर क्षमा भाव प्रकट करेंगे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...