back to top

उत्तरकाशी : बैरियर तोड़कर खाई में गिरी बस, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 24 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गंगनानी से 50 किलोमीटर पहले हुए हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गयी।

पुलिस के मुताबिक, खाई में गिरते ही बस पेड़ के सहारे अटक गयी, जिस कारण हादसे में जनहानि कम हुई। पुलिस ने बताया कि गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रही बस में कुल 27 श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी और उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर की रहने वाली दीपा तिवारी और हल्द्वानी की रहने वाली नीमा टेडा तथा मीना रेकवाल के रूप में हुई है। इसी स्थान पर 2010 में एक ट्रक खाई में गिरा था, जिसमें 27 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गयी थी। वर्ष 2023 में भी यहां एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

आरोपी आज भी काम कर रहे हैं और हम चुप हैं… #MeToo की विफलता पर छलका कोंकणा सेन शर्मा का दर्द

मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का मानना है कि मीटू आंदोलन से कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई आरोपी आज...

ब्राजील में कुदरत का तांडव… भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 46 की मौत, मलबे में तब्दील हुए शहर

जुइज डी फोरा (ब्राजील)। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील इस समय कुदरत के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है, जहाँ दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई...

कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान, अभिषेक और तिलक की फॉर्म चिंता का विषय नहीं, संजू के नाम पर होगा विचार

चेन्नई। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच से पहले टीम के संयोजन और...

लखनऊ के होलियारों को आज भी भा रही है चांदी की पिचकारी

चांदी की पिचकारी से होली खेलने का रिवाज, बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी उपलब्धलखनऊ। होली का त्योहार आते ही बाजार तरह-तरह की पिचकारी से...

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...