back to top

उत्तराखंड : भारी बारिश से चमोली में मकान ध्वस्त, दो की मौत, पांच घायल

गोपेश्वर. उत्तराखंड के चमोली जिले के हेलंग गांव में अलकनंदा के तट पर ध्वस्त हुए मकान के मलबे में दबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हवाई एंबुलेंस से उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

चमोली पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, हेलंग बाजार के समीप विष्णुगाड़ क्रेशर के पास एक दोमंजिला भवन मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे ढह गया जिसमें सात लोग दब गए। सूचना मिलते ही जोशीमठ से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

रात भर चले अभियान के दौरान घटनास्थल से एक किशोर का शव बरामद हुआ जबकि छह अन्य घायल अवस्था में बाहर निकाले ए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ भेजा गया जहां एक अन्य की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौके पर ही दम तोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नेपाली नागरिक 19 वर्षीय अनमोल भंडारी के रूप में हुई है जबकि उसके 21 वर्षीय भाई प्रिंस भंडारी की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हुई।

घायलों में से दोजोशीमठ के पिलखी भेंटा गांव के रहने वाले भरत सिंह नेगी (46) तथा जोशीमठ के ही पल्ला जखोली
के रहने वाले मनीष पंवार (27) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बुधवार सुबह हेली एंबुलेंस से उच्च स्वास्थ्य केंद्र
रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में एक दंपति, नेपाल के रहने वाले हुकुम बहादुर (55) और उनकी पत्नी अमीता देवी (50) तथा एक अन्य महिला सुमित्रा देवी (45) शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़े—स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप, दो छात्रों ने बनाया हवस का शिकार

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...