back to top

विकसित राज्य बनने की राह पर है उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने सपा सरकार पर जमकर साधा निशाना 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि छह साल पहले तक जिस उत्तर प्रदेश को  बीमारू माना जाता था और जिसका नाम सुन कर लोग डर जाते थे, वह उत्तर प्रदेश अब विकसित राज्य बनने की राह पर है।

यहां लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में विश्व उद्यमिता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा की उत्तर प्रदेश को छह वर्ष पहले तक बीमारू प्रदेश माना जाता था। कोई भी व्यक्ति इस राज्य में आना नहीं चाहता था। यह स्थिति थी कि उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोगों में भय पैदा होता था, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने सूक्ष्म, उद्यम इकाइयों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना भी शुरू की। सूक्ष्म, उद्यम इकाइयों को इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तथा नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट बताती है कि उत्तर प्रदेश, देश के अंदर सर्वाधिक निवेश करने वाले प्रदेश के साथ ही सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने वाला और सबसे अधिक उद्योगों को बैंकों से वित्तीय मदद देने वाला प्रदेश बन गया है।

सुरक्षा की गारंटी देने वाला राज्य बना यूपी 

योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा पिछले एक सप्ताह के भीतर आईं रिपोर्ट पढ़कर उन लोगों की आंखों खुलनी चाहिए, जो कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में क्या बदला है। उन्हें बताइए कि उत्तर प्रदेश सुरक्षा की गारंटी देने वाला देश का पहला राज्य है। अब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकाल कर विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

यूपी में कारोबार का बेहतरीन माहौल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी की हलचल मुंबई तक सुनाई देने लगी है तथा हर निर्देशक-निर्माता, अभिनेता यहां आने को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि यहां  ईज आफ डूइंग बिजनेस  बेहतरीन है क्योंकि माहौल कारोबार के अनुकूल है।

यूपी में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट 

योगी ने कहा कि जहां पहले गोलियां चलती थीं, वहां (जेवर में) आज एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा बन रहा है। जहां छोटी-मोटी बातों को लेकर आंदोलन होते थे, वहां पूर्वांचल तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का कार्य हो चुका है। नागपंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए योगी ने कहा कि नागपंचमी जीव-जंतु, प्रकृति के प्रति प्रेम और अनुराग का पर्व है, लेकिन यह आध्यात्मिक दृष्टि से हर व्यक्ति के अंदर छिपी आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक भी है।

यह खबर भी पढ़े— स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

RELATED ARTICLES

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...