UP Weather Report : उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह- शाम बढ़ी गलन

कानपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं का असर उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अचानक पारा लुढ़क गया और कानपुर में 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। यही हाल लगभग पूरे प्रदेश का रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी होने से आगामी दिनों में शीतलहर चलने की पूरी संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने गुरुवार को बताया कि पहाड़ों पर इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ जबरदस्त सक्रिय है। इनकी वजह से जमकर बर्फबारी हो रही है। पछुआ हवाएं उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रही हैं। इन सर्द भरी हवाओं से कानपुर का तापमान न्यूनतम तापमान बुधवार को 10 डिग्री सेल्सियस था, वह आज 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अचानक 5 डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने से सिहरनभरी सर्दी बढ़ गई और लोग कांप उठे।

इसके साथ ही आसमान में कोहरा छाया रहा और दृश्यता भी 2 किलोमीटर की बजाय 400 मीटर तक ही सीमित रही। इससे हाईवे व सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। उन्हाेंने आगे बताया कि आगामी दिनों में जिस प्रकार पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, उससे पूरी संभावना है कि शीतलहर अपना रौद्र रूप दिखाएगी। ऐसे में शीतलहर से बचने के लिए खासकर बुजुर्ग लोग घरों पर ही रहें और अलाव का सहारा लें। इसके साथ ही सुबह शाम की सैर करना इन दिनों नुकसानदायक हो सकता है।

RELATED ARTICLES

बजट सत्र में बदला सकता है आयकर कानून, मिले 6500 सुझाव

नयी दिल्ली। सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है, जिसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल...

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान, शमी की वापसी, देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई। बाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद...

आरजी कर रेप -मर्डर केस में आरोपी संजय दोषी करार, 162 दिन बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोलकाता। कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय...

Latest Articles