back to top

UP Election : 14 लोकसभा सीट के लिए 3 बजे तक 47.55 प्रतिशत से अधिक मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार को 3 बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।

पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं। वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 42.53 प्रतिशत वोट पड़े।

हमीरपुर सीट पर 48.87 फीसदी मतदान

एक बजे तक 39. 55 फीसदी हुआ मतदान

अमेठी सीट : 45.13 फीसदी
कैसरगंज सीट : 46.01 फीसदी
कौशांबी सीट : 43.01 फीसदी
गोंडा सीट : 43.23 फीसदी
जालौन सीट : 46.22 फीसदी
झांसी सीट :52.53 फीसदी
फतेहपुर सीट : 47.25 फीसदी
फैजाबाद : 48.66 फीसदी
बांदा : 48.08 फीसदी
बाराबंकी : 55.35 फीसदी
मोहनलालगंज : 55.08 फीसदी
रायबरेली : 47.87 फीसदी
लखनऊ : 41.90 फीसदी
हमीरपुर सीट : 48.87 फीसदी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सुबह यहां लखनऊ में मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की। मायावती ने कहा, मैंने मतदान कर दिया है और मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे मतदान जरूर करें। केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने क्षेत्र में मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा, जो राम को लाए हैं, हम उन्हें लाएंगे।

UP : 14 लोकसभा सीट के लिए 11 बजे तक 27 प्रतिशत से अधिक मतदान

रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने यहां विपुल खंड के एक विद्यालय के मतदान केंद्र में अपना वोट दिया और लोगों से मतदान की अपील की। इस बीच कांग्रेस की उप्र इकाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया सरेनी, रायबरेली बूथ संख्या पांच रसूलपुर आठ बजे से बंद है, मतदाता वापस जा रहे हैं। …तो ऐसे होगा 400 पार।

कांग्रेस ने इसके अलावा एक्स पर अपने अलग अलग पोस्ट में रायबरेली में बूथ नंबर 298 रूपखेड़ा में करीब एक घंटे से ईवीएम खराब होने, राही ब्लॉक के बेला खारा ग्राम पंचायत के बूथ 304, 305 और 306 में समस्या होने और वोट न डालने देने का भाजपा पर आरोप लगाया है। कौशांबी से मिली खबर के अनुसार जिले की सिराथू तहसील के हिसामपुर माढोÞ गांव के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। प्रशासन ग्रामीणों को मनाने में जुटा है। करीब साढ़े दस बजे तक एक भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने के लिए सड़क व रेलवे ब्रिज बनाने का आश्वासन मिलने के बाद ही वह मतदान के बारे में विचार करेंगे।

उप जिलाधिकारी, सिराथू, महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे तक हिसामपुर माढो गांव के मतदान केंद्र पर मतदान शुरू नहीं हुआ है।अधिकारी ग्रामीणों को समझा बुझा कर मतदान करने के लिए राजी करने का प्रयास कर रहे हैं। गोंडा संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने मनकापुर क्षेत्र में बूथ संख्या 180 और 181 पर स्वतंत्र मतदान न होने की चुनाव आयोग से शिकायत की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट पर कुल 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दो करोड़ 71 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

रिणवा ने बताया कि प्रदेश में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीट तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। पांचवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज, जालौन, कौशांबी और बाराबंकी सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है, जबकि अन्य 10 सीट सामान्य श्रेणी की हैं।

पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज), केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन), केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर) लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे।

इस चरण में विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी के अलावा अमेठी से के एल शर्मा, बाराबंकी (सुरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन आदित्य को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बाकी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बीच, राहुल गांधी अपने निर्वावन क्षेत्र रायबरेली पहुंच गए। उन्होंने बछरावां के निकट चुरुआ के अनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। पूरा कराने वाले पुजारी ने राहुल के साथ सेल्फी ली।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी (सपा) के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है। अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।

कैसरगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह और सपा के भगत राम के बीच है। वहीं, गोंडा में भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है।

फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है। हमीरपुर में भाजपा से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की राह रोकने के लिए सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इन सभी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।बांदा में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आर के सिंह पटेल और सपा की कृष्णा देवी पटेल के बीच है। लोकसभा जीत की हैट्रिक पर नजर गड़ाए विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला कौशांबी (सुरक्षित) सीट पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से है। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। नौ नवंबर 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन से यह सीट रिक्त हुई है।

यह खबर भी पढ़े : पांचवां चरण : 8 राज्यों के 49 सीटों पर मतदान शुरू, 9 बजे तक 10.28 फीसदी हुई वोटिंग

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...