back to top

IPS Transfer : 11 IPS अफसरों का तबादला, अमरेन्द्र सेंगर लखनऊ के नये कमिश्नर

लखनऊ। UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज में नये पुलिस आयुक्तों की तैनाती करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के 11 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरोडकर को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि एडीजी जोन लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।

एडीजी जोन, बरेली प्रेम चंद मीणा को एडीजीाएमडी पुलिस आवास निगम के पद पर तैनात किया गया है, वहीं प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को एडीजी, बरेली जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रतीक्षारत एडीजी विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम बनाया गया है। एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम प्रकाश डी. को उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का दायित्व मिला है और अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह को इसी पद पर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

एडीजी विशेष सुरक्षा एल.वी. एंटनी देव कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी के पद पर तैनाती मिली है। एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल को मौजूदा पद के साथ ही एडीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। एडीजी सीबीसीआईडी के. सत्यनारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है, जबकि एडीजी यातायात बी.डी. पाल्सन को एडीजी प्रशिक्षण के पद पर तैनाती मिली है।

RELATED ARTICLES

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...

महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए फिक्की फ्लो ने लॉन्च किया फ्लो शी राइज

100 से अधिक आवेदनों में से 33 महिला उद्यमियों का हुआ चयन, तीन दिवसीय बूट कैंप में मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लखनऊ। महिला उद्यमिता को...