back to top

अभिनंदन का अदम्य साहस युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत: गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान ने राष्ट्र के लिए जो अदम्य साहस और प्रतिबद्धता दिखाई, वह युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि बहादुर पायलट की सुरक्षित वापसी देश के लिए खुशी और राहत की बात है। भारत एवं पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के बीच हवाई लड़ाई में अभिनंदन के मिग 21 बिसॉन के नीचे गिर जाने के बाद 27 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने उन्हें कब्जे में ले लिया था।

पाकिस्तान से मुक्ति के बाद शुक्रवार की रात

पाकिस्तान से मुक्ति के बाद शुक्रवार की रात उन्हें दिल्ली लाया गया। हमले में उनके विमान को नुकसान पहुंचने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तान वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। गडकरी ने कहा, हमारे वीर विंग कमांडर का सुरक्षित लौटना भारत के लिए बेहद खुशी और राहत की बात है। राष्ट्र के लिए उन्होंने जो अदम्य साहस और प्रतिबद्घता दिखाई है वह हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा। वर्द्धमान को अपनी शुभकामनाएं देते हुए गडकरी ने कहा कि पूरे गर्व के साथ उनकी सुरक्षित वापसी से बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।

अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान से रिहाई

शुक्रवार रात को अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान से रिहाई के बाद वर्द्धमान को दिल्ली लाया गया। पकड़े जाने के बाद वर्द्धमान ने बेहद कठिन परिस्थिति में भी साहस और शिष्टता का परिचय दिया, जिसकी नेताओं, सामरिक मामलों के विशेषज्ञों, पूर्व सैन्यकर्मियों, सेलिब्रिटी और अन्य लोगों ने प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें लोगों का एक समूह उन्हें बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है जिसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अपने कब्जे में लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले वर्द्धमान के लौटने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र को उनके अदम्य साहस पर गर्व है।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...