back to top

UGC के जातिगत भेदभाव से जुड़े नियमों पर फिर होगा विचार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कमेटी बनाने की बात कही

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के जातिगत भेदभाव रोकने से जुड़े नए नियमों को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इन नियमों पर दोबारा विचार करने के लिए कमेटी गठित करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का कहना है कि नियमों को इस तरह तैयार किया जाएगा कि किसी भी छात्र को उनके लागू होने पर कोई आशंका न रहे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सभी छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। फिलहाल अदालत ने केंद्र सरकार को इस मामले में और समय दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने नियमों पर लगा रखी है रोक

शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से यूजीसी ने नए नियम लागू किए थे। हालांकि, नियमों के सामने आने के बाद देशभर में विवाद शुरू हो गया। कई जगह छात्रों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि नियमों के कुछ प्रावधान पक्षपातपूर्ण हैं।

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद जनवरी 2026 में अदालत ने विवादित नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी थी। साथ ही केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद से ही इस मामले में सुनवाई जारी है।

तुषार मेहता ने अदालत को क्या बताया?

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि सरकार इस मुद्दे पर विचार कर रही है। कोशिश है कि छात्रों की चिंताओं का समाधान किया जाए और किसी भी वर्ग के मन में असंतोष या आशंका न रहे।

पिछली सुनवाई में भी यूजीसी की ओर से पेश तुषार मेहता ने कहा था कि आयोग नए नियमों पर पुनर्विचार कर रहा है। अब केंद्र की ओर से कमेटी गठित करने की तैयारी की जानकारी दी गई है।

यूजीसी के किस प्रावधान को दी गई है चुनौती?

यह मामला यूजीसी के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने से जुड़े वर्ष 2026 के नियमों से संबंधित है। इन नियमों को 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित किया गया था। इनके एक प्रावधान को याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

याचिका में नियम के प्रावधान 3(C) को मनमाना और भेदभावपूर्ण बताया गया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इससे कुछ वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा से बाहर किए जाने का खतरा पैदा हो सकता है। याचिका में यह भी दलील दी गई है कि यह प्रावधान संविधान के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।

अब केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित पुनर्विचार और कमेटी के गठन पर आगे की कार्रवाई के साथ सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...