back to top

त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों की खैर नहीं! सीएम योगी की सख्त चेतावनी, 24 घंटे अलर्ट रहेंगे अधिकारी और पुलिस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दीपावली, देव दीपावली, छठ समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने शासन से लेकर तहसील और थाना स्तर तक के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश भी दिए।

अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस के तहत होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि असामाजिक और अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो।

उन्होंने अयोध्या में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन की योजना पहले से तैयार करने और इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर चौबीसों घंटे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने को कहा गया है। धनतेरस और दीपावली के दौरान प्रमुख बाजारों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस की लगातार निगरानी, पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पटाखों की दुकानें खुले स्थानों पर ही लगाने की अनुमति

दीपावली पर अग्निसुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने पटाखों की बिक्री में विशेष सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पटाखों की दुकानें केवल खुले स्थानों पर लगाई जाएं। अस्थायी गोदाम घनी आबादी से दूर बनाए जाएं।

इसके साथ ही पटाखों की दुकानों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बिक्री की व्यवस्था हो सके।

मलिन बस्तियों से पॉश कॉलोनियों तक चलेगा सफाई अभियान

मुख्यमंत्री ने नगर विकास और पंचायती राज विभाग को त्योहारों के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान मलिन बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक चलाया जाएगा। साफ-सफाई के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

परिवहन विभाग को त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्देश दिया गया है। निजी बस संचालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।

खाद की कालाबाजारी पर कई जिलों के अधिकारियों से नाराजगी

कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों के साथ मुख्यमंत्री ने यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता तथा वितरण की भी समीक्षा की। खाद की किल्लत और वितरण में अनियमितताओं को लेकर उन्होंने कई जिलों के जिलाधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।

गाजीपुर, बलिया, बहराइच, बिजनौर, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में खाद की उपलब्धता और किसानों को हो रही परेशानी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।

सीएम योगी ने कहा कि खाद का कृत्रिम संकट पैदा करने, जमाखोरी करने या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। घटतौली के मामलों में भी कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

पेंशनरों के बिल और कर्मचारियों के मानदेय पर भी निर्देश

मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय त्योहार से पहले भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...