back to top

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने 20 नए भंडार एवं वितरण केंद्र (एफसी), छह छंटाई केंद्र और 150 अंतिम छोर तक आपूर्ति करने वाले डिलिवरी स्टेशन शुरू किए हैं।
अमेजन ने बयान में कहा कि यह विस्तार कंपनी द्वारा भारत में अपने परिचालन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए घोषित 2,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का हिस्सा है।इस विस्तार से भारत में अमेजन की कुल भंडारण क्षमता 50 प्रतिशत बढ़कर 6.4 करोड़ घन फुट हो जाएगी।
इन केंद्रों का संचालन और प्रबंधन तीसरे पक्ष के लॉजिस्टिक सेवा प्रदाताओं द्वारा किया जाएगा।चिक्काबल्लापुर, हासन, मेरठ, रामनगर, रायपुर और वाराणसी में स्थित सभी छह नए छंटाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही 20 नए एफसी में सात गैर-महानगरीय शहरों में स्थापित किए जा रहे हैं।त्योहारी सत्र के दौरान उपभोक्ताओं की मांग में संभावित वृद्धि को संभालने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ने पहले ही महानगरों के साथ ही दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों सहित 400 शहरों में 1.6 लाख से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की थी।
कंपनी ने बताया कि 118 शहरों में शुरू किए गए 150 नए अंतिम छोर के डिलिवरी स्टेशन में 12 जगहों पर पहली बार अमेजन के ये स्टोर शुरू होंगे। इनमें भोजपुर, बोकाजन, जालौन, जहानाबाद, नामसाई, पुरुलिया, रिभोई, सेनापति, शिवसागर, उदलगुड़ी, उखरुल और वोखा शामिल हैं।अमेजन के वरिष्ठ अधिकारी अभिनव सिंह ने कहा,   यह निवेश हमें ग्राहकों और विक्रेताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही इससे हजारों काम के अवसर पैदा होंगे और देशभर के समुदायों में आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...