चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी से दो युवकों ने कई बार दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। थाने में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुरवा निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि छह-सात माह पूर्व बुआ के साथ प्रयागराज के नैनी के महोखर गई थी। वहीं बुआ के साथ मजदूरी करती थी। तीन दिन पूर्व रविवार को गांव लौटी तो घर में पेट दर्द की शिकायत की। किशोरी के माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद गर्भवती होने की बात पता चली। लगभग 6 माह की गर्भवती होने की संभावना है। किशोरी ने बताया कि महोखर कार्य स्थल पर सेमरदहा के ऋषिकेश और अहिरीपुरवा के राजकुमार ने उसे बहलाकर कमरे में बुलाकर अलग-अलग दिन साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने बताया कि कई बार पेट दर्द होने पर वहीं से दवा लेकर खाई थी। बुधवार को मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किशोरी ने बताया कि घटनास्थल नैनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ नैनी में मजदूरी करती थी। किशोरी ने बुआ को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने इसकी उलाहना भी दिया। इसके बाद में ऋषिकेश नामक युवक ने किशोरी को शादी करने का भरोसा देकर मामला शांत करा दिया।
यह खबर भी पढ़े–
ज्ञानवापी परिसर मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसआई सर्वे की दी इजाजत





