back to top

महज 17 की उम्र में बूढ़ी हो गईं दो बहनें,इस गंभीर बीमारी से हैं ग्रसित

रायसेन।मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सालेरा गाँव में एक बेहद दुर्लभ और गंभीर आनुवांशिक बीमारी, प्रोजेरिया सिंड्रोम, के मामले सामने आए हैं। इस बीमारी में बच्चों का शरीर कम उम्र में ही तेजी से वृद्ध होने लगता है। गाँव में फिलहाल तीन बच्चे इस सिंड्रोम से पीड़ित हैं, जबकि एक बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है।

गाँव में सबसे पहले करण सिंह की बेटी सुनीता (22 वर्ष) में इस बीमारी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद, यह सिंड्रोम रंजीत बैरागी के परिवार में सामने आया। उनकी बेटियाँ, राजकुमारी (17 वर्ष) और रोशनी (15 वर्ष), अब बचपन में ही बुजुर्गों जैसी दिखने लगी हैं।दुर्भाग्यवश, रंजीत बैरागी के छोटे बेटे, राजकुमार, की मात्र 7 साल की उम्र में इसी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी।

चलने-फिरने में असमर्थ बच्चे, मां ने लगाई मदद की गुहार

पीड़ित बच्चों की मां गणेशी बताती हैं कि जन्म के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन दो-तीन महीने में ही बच्चों के चेहरे और शरीर पर झुर्रियां दिखने लगीं। अब स्थिति यह है कि राजकुमारी चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों का बेहतर इलाज कराया जाए और सरकारी योजनाओं के तहत मदद मिले।

अब तक नहीं हुई बड़े स्तर पर जांच

जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि करीब सात साल पहले बच्चों की जांच की गई थी, जिनमें प्रोजेरिया जैसे लक्षण पाए गए थे। लेकिन अब तक राष्ट्रीय स्तर पर जांच नहीं हो पाई है। हालांकि नेशनल पॉलिसी ऑन रेयर डिजीज के तहत इस बीमारी का प्रावधान है, फिर भी बच्चों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

क्या है प्रोजेरिया सिंड्रोम?

प्रोजेरिया या हचिन्सन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें बच्चों का शरीर सामान्य से बहुत तेज़ी से वृद्ध होता है। इसके लक्षणों में झुर्रियां, बाल झड़ना, पतली त्वचा और कमजोर शरीर शामिल हैं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चे आमतौर पर 13 से 16 साल तक ही जीवित रह पाते हैं।

फिल्म पा में अमिताभ बच्चन ने निभाया था ऐसा ही किरदार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म पा में एक ऐसे ही बच्चे ‘औरो’ का किरदार निभाया था, जो प्रोजेरिया से पीड़ित था। फिल्म ने इस बीमारी से जूझते बच्चों की भावनाओं और संघर्ष को बखूबी दिखाया था।

RELATED ARTICLES

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ का लोगो, वेबसाइट और विशेष गीत का लोकार्पण किया

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ की धार्मिक महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ आयोजन से संबंधित सूचनाओं को...

6 राज्यों के राज्यपाल बदले,ओम प्रकाश माथुर केरलम व ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के गर्वनर

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल करते हुए केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...