back to top

भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हनिया नाच नचाए’ का ट्रेलर रिलीज

अंशुमान सिंह अपने आकर्षक और संजीदा किरदार से पूरी फिल्म को मजबूत आधार देते नजर आ रहे है
लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड पारिवारिक फिल्म ‘दुल्हनिया नाच नचाए’ का आॅफिशियल ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर में जहां स्मृति सिन्हा और शुभी शर्मा की जोड़ी ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं अंशुमान सिंह अपने आकर्षक और संजीदा किरदार से पूरी फिल्म को मजबूत आधार देते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक मूल्य, सामाजिक रिश्तों, प्रेम और परंपराओं पर आधारित है, जो आज के दौर में दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करती दिख रही है।
ट्रेलर में गांव की कहानी, पारिवारिक रिश्तों की मिठास, संघर्ष, प्रेम और सामाजिक ताने-बाने को खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में शुभी शर्मा एक सीधी-सादी और भावनात्मक किरदार वाली युवती की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि स्मृति सिन्हा अपने सशक्त और एक्शन से भरे किरदार से दर्शकों को गहराई से जोड़ती हैं। अंशुमान सिंह का किरदार एक जिम्मेदार, संवेदनशील और परिवार के लिए संघर्ष करने वाले युवक का है, जो हर वर्ग के दर्शकों को खुद से जोड़ने में सफल होता दिख रहा है। ट्रेलर के डायलॉग इमोशनल सीन और फैमिली स्ट्रगल… इसे एक क्लासिक भोजपुरी फैमिली फिल्म की कैटिगरी में खड़ा करते हैं। फिल्म का निर्माण रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है और इसका संगीत इंटर 10 रंगीला पर रिलीज हुआ है। निमार्ता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल ने इस फिल्म को पूरी भव्यता और सलीके से प्रस्तुत किया है। फिल्म के लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जिनका नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी सिनेमा के रूप में जाना जाता है। गीतों को मनोज भावुक और संतोष उत्पाती ने लिखा है, जो फिल्म के भावनात्मक पक्ष को और भी मजबूत बनाते हैं। ट्रेलर में बैकग्राउंड स्कोर और संगीत दर्शकों के दिल में उतरता हुआ महसूस हो रहा है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।फिल्म की तकनीकी टीम भी बेहद सशक्त नजर आती है। सिनेमैटोग्राफी देवेंद्र तिवारी, एडिटिंग दिनेश प्रजापति, एक्शन हीरा यादव और डांस कोरियोग्राफी विवेक थापा द्वारा की गई है। आर्ट डायरेक्शन शेरा, कॉस्ट्यूम डिजाइन विद्याझ्रविष्णु और पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो ने मिलकर फिल्म को तकनीकी रूप से बेहद मजबूत बनाया है। ट्रेलर की लोकेशन्स, रंग-बिरंगे कॉस्ट्यूम, पारंपरिक शादी की रस्में और ग्रामीण संस्कृति का जीवंत चित्रण दर्शकों को पूरी तरह फिल्म की दुनिया में खींच लेता है। खास बात यह है कि फिल्म में प्रीति मौर्या का विशेष अतिथि रोल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक इसे एक सच्चे अर्थों में पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बता रहे हैं। वहीं फिल्म से जुड़े कलाकारों और निमार्ताओं का मानना है कि ‘दुल्हनिया नाच नचाए’ केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि पारिवारिक संस्कार, रिश्तों की अहमियत और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश भी देती है। कलाकारों की दमदार अदाकारी, राजनिश मिश्रा का मजबूत निर्देशन और भावनात्मक कहानी इसे बॉक्स आॅफिस पर बड़ी सफलता दिला सकती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘दुल्हनिया नाच नचाए’ का ट्रेलर यह साफ संकेत देता है कि भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर से शुद्ध पारिवारिक फिल्म का दौर लौटने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार के साथ PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, मुलाकात के बाद कही दिल छू लेने वाली...

नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

दिवाली पर BSNL का बड़ा धमाका! ₹2,799 के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी, Jio दे रहा 5 महीने की मुफ्त सेवा

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने...

यूपी में नहीं थमेगा सरकारी नौकरियों का सिलसिला! CM योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी करेंगे भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी...

CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केरल कांग्रेस पदाधिकारियों को थमाया नोटिस

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश...

दिवाली और छठ पूजा के लिए चल रही 18 हजार स्पेशल ट्रेनें: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अश्वनी...

यूक्रेन शांति वार्ता से पहले यूरोप पर रूस का तंज, पूछा- बातचीत में कौन करेगा प्रतिनिधित्व?

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। इस बीच क्रेमलिन ने यूरोपीय देशों पर निशाना साधते...