back to top

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में पांच लोगों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल तीनों नाबालिग हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे हुई। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ईकोवैन में आठ लोग सवार थे जो झारखंड के निवासी थे और अपने राज्य लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) साद मियां खान ने कहा कि कार दक्षिण दिल्ली के मदनपुर खादर से झारखंड के पलामू जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा (38), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36), विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), उनकी बेटी कुमारी ज्योति (12) और सुरेश बैठा (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों में उपेंद्र का बेटा सूरज (16) और विजेंद्र के बेटे आयुष (आठ) और आर्यन (10) शामिल हैं।

यह खबर पढ़े- सीएम योगी ने नौसेना शौर्य संग्रहालय का किया शिलान्यास, कहा- आज लखनऊ और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक क्षण

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...