back to top

किशोरी को सुनाईं दर्द भरी दास्ताँ फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक किशोरी को किसी बहाने से बुलाकर तीन युवक अपने साथ ले गए और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि थाना गंगोह इलाके में शुक्रवार देर शाम एक युवक अपने दो सहयोगियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और उसे बताया कि अस्पताल में उसके दादा की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी इससे घबरा गई और युवकों के साथ चली गई। परिजनों के आरोपों के हवाले से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवकों ने किशोरी को रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक जैन ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और रिहान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अज्ञात सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

यह खबर पढ़े- सहारनपुर में आठ वर्षीय बच्ची से रेप, टॉफी का लालच देकर की दरिंदगी

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...