back to top

Tick-talk: मद्रास हाई कोर्ट 24 अप्रैल तक याचिका पर फैसला करे- कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मद्रास उच्च न्यायालय से कहा कि वह चीनी सोशल मीडिया एप टिक-टॉक पर लगे प्रतिबंध हटाने के अंतरिम राहत के एप के आवेदन पर 24 अप्रैल को निर्णय करे।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि यदि उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ बुधवार को अंतरिम राहत के बारे में निर्णय नहीं लेती है तो यह मान लिया जाएगा कि टिक-टॉक एप पर लगा प्रतिबंध हट गया है। पीठ ने कहा कि टिकटॉक पर मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस 24 अप्रैल को अपनी समस्याएं उच्च न्यायालय के समक्ष रख सकती है। उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल को इस एप के जरिए अश्लील एवं अनुचित सामग्री परोसे जाने का हवाला देते हुए केन्द्र को टिक-टॉक एप पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था।

शीर्ष अदालत ने टिक-टॉक

शीर्ष अदालत ने टिक-टॉक एप पर प्रतिबंध लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। इस मामले में सुनवाई शुरू होते ही टिकटॉक पर मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उसे रोजाना साढ़े चार करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हो रहा है और बीस लाख से अधिक इसके उपभोक्ताओं के सुरक्षा उपाय खतरे में हैं। सिंघवी ने कहा कि उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के आदेश पर रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि इस मामले में दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति में एक तरफा आदेश दिया गया है।

इस पर पीठ ने सिंघवी से जानना चाहा कि

इस पर पीठ ने सिंघवी से जानना चाहा कि यह मामला उच्च नयायालय में कब सुनवाई के लिए सूचीबद्घ है। सिंघवी ने कहा कि अंतरिम राहत के लिए यह 24 अप्रैल को सूचीबद्घ है और उच्च न्यायालय ने इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द दातार को न्याय मित्र नियुक्त किया है। पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय को 24 अप्रैल को अंतरिम राहत के आवेदन पर फैसला करना होगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश वापस माना जाएगा। पीठ ने इसके साथ ही याचिका का निबटारा कर दिया।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...