back to top

आगामी लोक चुनाव में लोकतंत्र बचाने की होगी ऐतिहासिक लड़ाई : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई ऐतिहासिक होगी। लोकतंत्र को बचाना क्रांति से कम नहीं है। यह अवसर भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी का भी है। केंद्र से भाजपा सरकार की विदाई उत्तर प्रदेश को सुनिश्चित करना है इसलिए पूरी दमदारी से एकजुट होकर पार्टी लोकसभा चुनाव में मतदान का 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करेगी।

अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि घोसी उपचुनाव में कार्यकर्ताओं, नेताओं ने बड़ी जिम्मेदारी और पूरी ईमानदारी से भाजपा से ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर चुनाव जीता है। आगामी लोकसभा चुनाव पीडीए – पिछड़ा, दलित, मुस्लिम अल्पसंख्यक सभी मिलकर जीत दिलाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव में वे जी-जान से जुटकर पार्टी को जिताएंगे। वे भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि अम्बेडकरवादी और समाजवादी मिलकर बाबा साहब और डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करेंगे। पार्टी संविधान और लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध तथा संघर्षरत है। सरकार और प्रशासन संविधान और लोकतंत्र को बर्बाद करने का काम कर रहा है।

सभागार में शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, रामअचल राजभर विधायक, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, हाजी इरफान सोलंकी, राजेन्द्र कुमार विधायक, दयाराम पाल, राजीव राय, उदयवीर सिंह एवं डॉ. राजपाल कश्यप, रामजतन राजभर, अल्ताफ अंसारी, कृष्ण कन्हैया पाल, रीबू श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, नवरत्न, एसके राय, महेंद्र चौहान, अमरेन्द्र बहादुर यादव, सलामत उल्लाह, राणा प्रताप सिंह, लालचंद यादव आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

सपा गठबंधन में सीट मांग नहीं रही, दे रही बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि सपा गठबंधन में सीट मांग नहीं रही है, सीट दे रही है। गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से मिलकर सीटों पर बात हो जाएगी। हमने पहले भी गठबंधन किए थे और सपा ने त्याग किया था, इस बार लड़ाई बड़ी है। सपा सबको साथ लेकर चलेगी। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर कहा कि अब गठबंधन बन गया है तो गठबंधन के साथ बातचीत करके मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए फैसला करेंगे।

बसपा सांसद दानिश अली के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि दानिश अली गठबंधन में चुनाव जीते थे, वह सपा के भी हैं। भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी जैसे नेताओं पर हमेशा के लिए चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग चेहरे ही नहीं, जुबान से भी पहचाने जाते हैं। यह भाजपा के कोई पहले नेता नहीं है, अगर आंकड़ा निकाल कर देख लिया जाए तो भाजपा के कई नेताओं ने इसी तरह के बयान दिये हैं।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...