back to top

अवसाद का लक्षण केवल दुखी होना नहीं बल्कि खुशी न मिलना भी है, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

रीडिंग (ब्रिटेन)। अक्सर ऐसा माना जाता है कि अगर कोई अवसाद ग्रस्त है तो वह हर वक्त दुखी या हताश महसूस करेगा। लेकिन कई लोगों को यह नहीं मालूम कि अवसाद का केवल यही लक्षण नहीं है। अवसाद का एक और लक्षण है कि आपको उन चीजों में अब मजा नहीं आता या उनमें दिलचस्पी नहीं होती जिनमें पहले होती थी और इस लक्षण को कई बार नजरअंदाज कर दिया जाता है।

इस लक्षण को एनहेडोनिया के नाम से जाना जाता है और यह अवसाद से जूझ रहे 75 प्रतिशत वयस्कों तथा युवाओं में देखा जाता है। यह लक्षण बहुत आम है लेकिन इसके बावजूद इसका इलाज तथा इससे निपटना मुश्किल है।

खुशी महसूस न होना :

एनहेडोनिया को सभी या लगभग हर उस गतिविधि में दिलचस्पी कम होने के रूप में परिभाषित किया जाता है जिनका कोई व्यक्ति पहले आनंद उठाता था। अगर किसी व्यक्ति को कम से कम दो हफ्ते से लगातार एनहेडोनिया है तो उसे अवसादग्रस्त कहा जा सकता है भले ही वह दुखी या हताश महसूस न कर रहा हो।

मैंने और मेरे सहकर्मियों ने अवसाद के बारे में जिन युवाओं का गहनता से साक्षात्कार लिया, उसमें पाया कि एनहेडोनिया केवल खुशी का खोना ही नहीं बल्कि मनपसंद कामों को करने के लिए प्रेरणा की कमी होना भी है।

ऐसे में सलाह दी जाती है कि हल्के अवसाद का इलाज, बात करने (टॉक) की थेरेपी से किया जाए। गंभीर अवसाद से जूझ रहे लोगों को अवसाद के इलाज में कारगर दवाएं लेने की सलाह दी जाती है।

ये सभी उपचार अवसाद के लक्षणों पर काबू पाने में मदद करने के उद्देश्य से किए जाते हैं लेकिन आधे से ज्यादा लोगों पर पहली बार उपचार का कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि उपचार का तरीका बदलने के बाद भी तकरीबन 30 प्रतिशत मरीजों को अवसाद के लक्षण महसूस होते हैं।

ऐसी दलील दी गयी है कि इलाज के प्रभाव की इस कम दर का कारण एनहेडोनिया से सही तरीके से निपटना न हो सकता है।

इलाज के विकल्प :

एनहेडोनिया जटिल हो सकता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि इससे पीड़ित लोगों के लिए कोई उम्मीद नहीं है।

उदाहरण के लिए, अनुसंधान से पता चलता है कि बातचीत थेरेपी एनहेडोनिया से निपटने में मदद कर सकती है। हाल में एक प्रायोगिक अध्ययन में यह भी पाया गया कि एक नयी प्रकार की टॉक थेरेपी अवसाद के इलाज में संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी से बेहतर काम कर सकती है क्योंकि इस थेरेपी में मरीज के नकारात्मक और सकारात्मक दोनों अनुभवों पर ध्यान केंद्रित कर खासतौर से एनहेडोनिया का इलाज किया जाता है।

इसके साथ ही डोपामाइन जैसी दवा भी एनहेडोनिया के मरीजों के उपचार में कारगर हो सकती है। अगर आप एनहेडोनिया से जूझ रहे हैं तो आपके लिए प्रेरणा तलाशना मुश्किल हो सकता है लेकिन मनोरंजक गतिविधियों या किसी शौक के लिए वक्त निकालने से एनहेडोनिया से निपटने में मदद मिल सकती है।

यह खबर भी पढ़े—

RELATED ARTICLES

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह बालेन ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

काठमांडू । नेपाल में जेन जेड के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह...

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...