back to top

जनता तय करे कि क्या वह अजहर की जबान बोलने वाले को चुनेगी: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद को आतंकी गुट जैश-ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर से जोड़ते हुए कहा कि चुनाव में जनता को तय करना होगा कि वह अजहर की जबान बोलने वाले को चुनेगी या फिर भाजपा उम्मीदवार को चुनेगी।

योगी ने सहारनपुर से अपने लोकसभा चुनाव

योगी ने सहारनपुर से अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए विजय संकल्प सभा में कहा पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, आपने ओसामा बिन लादेन का नाम सुना ही होगा। जैसे ओसामा, बिन मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। आपके सहारनपुर में भी अजहर मसूद का एक दामाद आ गया है, जो उसी की भाषा बोलता है। उन्होंने कहा इस चुनाव में आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक सिपहसलार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास और सुरक्षा के नायक के रूप में राघव लखन पाल आगे बढ़ेंगे। योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी कड़ा तंज करते हुए कहा मैन विदआउट ब्रेन कौन है, आप सभी जानते हैं।

जितना आप उन्हें रटाएंगे, वह उतना ही बोलेंगे

जितना आप उन्हें रटाएंगे, वह उतना ही बोलेंगे। इसीलिए वह अमेठी जाकर कहते हैं कि वह पेड़ पर आलू उगाएंगे और गन्ने के पेड़ लगा देंगे। योगी ने पाकिस्तान को लेकर पिछले दिनों दिए गए सैम पित्रोदा के बयान के बहाने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कांग्रेस के पीढय़िों के महागुरू हैं सैम पित्रोदा, जो देश की कीमत पर राजनीति करते हैं। वह देश की सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। आज वह देश के लिए शेम बन चुके हैं, शर्मनाक हो चुके हैं। जब महागुरु का यह हाल है तो उनके महाचेलों के क्या हाल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की कीमत पर नहीं बल्कि केवल देश के लिए राजनीति की है। कांग्रेस और सपाबसपा देश की कीमत पर राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर देशद्रोहियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को पनाह देने वाला गिरोह देश की तरक्की नहीं होने देना चाहता।

योगी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि

योगी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश के भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी और प्रदेश के गुंडों के कुल भूषण देश और प्रदेश का सर्वनाश करने पर उतारू हो चुके थे, मगर भाजपा नेतृत्व ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करके पूरे देश के अंदर आशा का एक नया संचार किया था। उन्होंने दावा किया कि मोदी पर उनका विरोधी भी कोई आरोप नहीं लगा सकता। एक निष्कलंक छवि के साथ उन्होंने पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी का नाम हमारे साथ था, अब हमारे साथ उनका काम भी है। आज देश में बस मोदीमोदी की ही धूम है। कांग्रेस, और सपाबसपा के 55 वर्ष के कार्यकाल पर मोदी सरकार के 55 महीने का काम भारी है।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...