back to top

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण के 09 घंटे पूर्व लगने वाले सूतककाल को देखते हुए मंदिर में दर्शन पूजन नहीं होगा। परंपरा के अनुसार मंदिर का कपाट ग्रहण प्रारंभ होने से नौ घंटे पूर्व बंद हो जाएगा। ग्रहण मोक्ष सायं 6:47 बजे के बाद शास्त्रोक्त विधि से उग्रह (मोक्ष) पूजन सम्पन्न किया जाएगा। पूजन उपरांत शुद्धिकरण एवं आवश्यक धार्मिक विधि-विधान पूर्ण करने के बाद सायं 7:15 बजे के पश्चात मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं एवं जनमानस के लिए पुन: खोल दिया जाएगा। मान्यता है कि ग्रहण काल में भगवान की प्रतिमाओं का स्पर्श नहीं किया जाता है इसलिए मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान भोजन आदि भी नहीं करना चाहिए। पंडित बिंद्रेस दुबे के अनुसार, खासतौर से कर्क राशि और पुष्य, अश्लेषा नक्षत्र में जन्मे लोग ग्रहण न देखे। चंद्रग्रहण का समय जप-तप साधना के लिए श्रेष्ठ रहेगा। चंद्रग्रहण के दौरान नाखून, बाल आदि न काटें। गर्भवतियां घर से बाहर न निकलें। सूतक से पहले भोजन में अगर कुश और पानी में तुलसी डाल दी जाए तो भोजन दूषित होने से बचाया जा सकता है। ग्रहण के बाद भगवान की प्रतिमाओं का विधिविधान से पूजन कर आरती करें। रात्रि में स्नान, पूजन और दान के बाद भोजन करना बेहतर रहेगा।
मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि ने बताया कि सुबह सूतक से पहले और रात को ग्रहण के बाद आरती होगी। वहीं, हनुमान सेतु मंदिर के पुजारी भगवान सिंह विष्ट के अनुसार, ग्रहण के चलते सुबह 6:30 बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद रात 9 बजे आरती होगी। चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर के पंडित शक्तिदीन अवस्थी ने बताया कि यहां ग्रहण के बाद रात 9 बजे आरती की जाएगी। सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल घाट पर पूर्णिमा पर गोमती की आरती शाम छह बजे होगी। इससे पहले हनुमान बने बालकों की टोली हनुमान सेतु से आयोजन स्थल तक शोभायात्रा के रूप में आएगी।
बताते चले रंगों के त्योहार होली के दिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण 3 मार्च को पड़ेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा और इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। साल के इस पहले चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगी। चंद्र ग्रहण 3 मार्च को अपरान्ह 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। सूतक काल ग्रहण लगने से 09 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ऐसे में सूतक काल सुबह 06 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण और उसका समय
3 मार्च 2026 को पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में शाम को सिर्फ 14 से 20 मिनट तक दिखाई देगा। ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय चंद्रमा भारत में उदय नहीं होगा। चंद्रमा शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच उदय होगा और तब से ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण शाम 6:46 से 6:47 बजे तक समाप्त हो जाएगा। इस कारण इसे ‘ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण’ कहा जा रहा है, क्योंकि चंद्रमा उदय होते ही ग्रहण की स्थिति में होगा।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार के साथ PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, मुलाकात के बाद कही दिल छू लेने वाली...

नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

दिवाली पर BSNL का बड़ा धमाका! ₹2,799 के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी, Jio दे रहा 5 महीने की मुफ्त सेवा

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने...

यूपी में नहीं थमेगा सरकारी नौकरियों का सिलसिला! CM योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी करेंगे भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी...

CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केरल कांग्रेस पदाधिकारियों को थमाया नोटिस

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश...

दिवाली और छठ पूजा के लिए चल रही 18 हजार स्पेशल ट्रेनें: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अश्वनी...

यूक्रेन शांति वार्ता से पहले यूरोप पर रूस का तंज, पूछा- बातचीत में कौन करेगा प्रतिनिधित्व?

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। इस बीच क्रेमलिन ने यूरोपीय देशों पर निशाना साधते...