देव दिवाली पर आज लाखों दीपों से रोशन होगा शहर का उपवन घाट

मनकामेश्वर मन्दिर में देव दिवाली की तैयारियां पूरी
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता पृथ्वी पर काशी में दिवाली मनाने आते है, हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। राजधानी में सबसे मुख्य व सबसे बड़ा आयोजन मनकामेश्वर उपवन घाट गोमती तट पर किया जात है। इस बार 15 नवम्बर को होगा। सन 2015 से शुरू हुआ आयोजन हर वर्ष भव्यता प्रदान कर र रहा है। मनकामेश्वर मन्दिर की महंत देव्या गिरि के सानिध्य में पुजारी गौरजा गिरि द्वारा सम्पन्न होगा। महंत ने बतायाकि घाट पर देव दिवाली के दिन लाखों दीपों को प्रज्वलित करने के साथ ही सिखों के आदिगुरु नानक का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। महंत देव्या गिरि की मौजूदगी में काशी की तर्ज पर 11 मंचों से गोमा की महाआरती होगी और लाखों दीप जलाने की तैयारी है। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। लोग अपने अपने घरों से गोबर से बने दीपक मन्दिर में जमा करने लगे है। इस बार गाय के गोबर से बने लाखों दीप भी देव दीपावली पर जलेंगे। पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता पृथ्वी पर काशी में दिवाली मनाने आते है, हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है।


मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 6:00 बजे देव दिवाली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त दीपक प्रचलित करेंगे। उन्होंने बताया। ताया कि धनतेरस और दीपावली में भी श्रद्धाल लोग बड़ी संख्या में मंदिर में पूजा अर्चना करनै आते हैं। इसे लेकर भी मंदिर में साफ सफाई व सजावट के काम शुरू हो गया है। महंत ने लोगों से अपील की है कि दीपावली के दिन हर वर्ष गणेश लक्ष्मी की मूर्ति को खरीदने के बजाय उन्ही पानी मूर्ति को ही इस्तेमाल करना चाहिए। हर साल उन्हें गोमती में या पेड़ के नीचे रख देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल दीपावली का पूजन करने के बाद गणेश लक्ष्मी की मूर्ति को सम्मान पूर्वक मंदिर में रखें और हर साल उन्हीं की पूजा करें। उन्होंने लोगों से घरों से देव दिवाली के लिए दीपक लाने का निवेदन किया है साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि जिन लोगों के पास पराने दीपक हो उन्हें साफ धो कर ले आए और यहां पर उनकी रंगाई, पताई करने के बाद उन्हें देव दिवाली में इस्तेमाल किया जाएगा।

गोबर के दीपक का महत्व:
महंत जी ने बताया कि आज का युवा वर्ग गोबर को छूना भी पसंद नहीं करता है, क्योंकि उसे पता ही नहीं है कि इस गोबर से क्या-क्या लाभ होते है। गोबर से बने दीपको को प्रज्ज्वलित करने के पीछे का उद्देश्य गरीबों के बीच एक संदेश भेजने का है कि वे सभी गोबर के माध्यम से भी अपने रोजगार को बढ़ा सकते है।

1100 दीपो से रोशन होंगे घाट
सात मंचों से हरिद्वार की तर्ज पर होगी गंगा आरती

लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली आदि गंगा मां गोमती महाआरती व सनातन समागम इस बार की कार्तिक पूर्णिमा 15 नवम्बर शुक्रवार को होगी। इस बार131वी मां गोमती महाआरती का आयोजन होगा। अध्यक्ष डॉ प्रवीण ने बताया कि इस बार देव दीवाली के अवसर पर 1100 दीपो के साथ सात मंचों से हरिद्वार गंगा आरती की तर्ज पर सनातन समागम व मां गोमती महाआरती झूलेलाल वाटिका, गोमती तट शाम 6:30 बजे होगी और गोमती में दीपदान करके नशा मुक्त प्रदेश अभियान का संकल्प लिया जाएगा। महासचिव देवेंद्र शुक्ल ने बताया कि इस अवसर पर गुरुनानक देव की जयंती से कार्यक्रम का आरंभ होगा और अमित दीक्षित’रामजी’ द्वारा निर्देशित व लिखित अयोध्या चले श्रीराम रघुराई का भव्य मंचन सांय 5 बजे से होगा और बाद मे सनातन शिरोमणि सम्मान आयोजित होगा। मंच संचालन प्रवक्ता विकास मिश्र करेंगे। इस विशेष अवसर पर गणमान्यों में राज्य सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा शामिल होंगे।

गोबर के दिनों से संपन्न होगी देव दीपावली
लखनऊ। गोमती मैया की नित्य आरती के 19 वर्ष पूर्ण होने एवं गंगा स्नान के अवसर पर भव्य देव दीपावली का आयोजन कुड़िया घाट पर 15 नवंबर शाम 5:00 बजे से रोटी कपड़ा फाउंडेशन शुभ संस्कार समिति एवं धर्म रक्षा संघ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया गोमती मैया की मूर्ति के निकट शाम 4:00 बजे से सुंदर कांड पंडित शिवराम मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा 6:00 बजे से गोबर के 5100 दिए भक्तों द्वारा घाट पर लगाकर सजाए जाएंगे बच्चों द्वारा रंगोली भी बनाई जा रही है आशीष अग्रवाल ने बताया शाम 7:30 बजे मां गोमती की आरती उतारी जाएगी और बच्चों के लिए आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

संतान की दीघार्यु के लिए विधि विधान से पूजे गए गौरी पुत्र गणेश

पूजा के बाद महिलाओं ने कथा सुनाई लखनऊ। संतान की लम्बी आयु के लिये किया जाने वाला सकट चौथ का व्रत माताओं ने शुक्रवार को...

सुदर्शन मंदिर प्रांगण में तहरी सहभोज का आयोजन

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के वार्षिक केंद्रीय कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता के क्रम में आज शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद, शिवाजी नगर प्रखंड द्वारा...

गजल, कुचिपुड़ी व कथक की प्रस्तुति ने समां बांध दिया

संगीत नाटक अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव का आयोजनअंतरराष्ट्रीय समारोह में चमकीं ईशा-मीशा रतन लखनऊ। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर लखनऊ में आज...

Latest Articles