back to top

रक्षाबंधन को लेकर सोने-चांदी की राखियों की बिक्री से चमका सराफा बाजार

 

कई ग्राहकों ने आर्डर देकर खास डिजाइन की राखियां तैयार करायी

लखनऊ। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर के तमाम सराफा दुकानों में रौनक देखी जा सकती है। चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, गोमतीनगर, भूतनाथ सहित अन्य बाजारों में इस बार भी सोने-चांदी व हीरे की सुंदर राखियां आई हैं। ज्वैलर्स की दुकानों पर सोने और चांदी की राखियों की बहनें खरीदारी कर रही हैं। सुंदर डिजाइन और नगों से सजी राखी की सुंदरता देखते ही बनती है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने-चांदी की बनी राखियां ब्रेसलेट के जैसी बनाई हैं ताकि इन्हें पूरे वर्ष पहना जा सके। वहीं कई ग्राहकों ने आर्डर देकर खास डिजाइन की राखियां तैयार कराई हैं।

सोने की राखी छह हजार से लेकर डेढ़ लाख तक

चौक सराफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री ने बताया कि सोने की राखियों की कीमत छह हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रति पीस है तो वहीं चांदी की राखी 500 से पांच हजार रुपये तक में मिल जायेगी। उन्होंने कहा कि ये राखियां 22 कैरेट सोने में तैयार की गई हैं।

भाई को ब्रेसलेट, भाभी को लुंबा

रक्षाबंधन के दिन भाईयों के साथ बहनें भाभियों को भी रक्षासूत्र बांधती हैं। इसके लिए विशेष तरह का कलाई में लटकने वाला लुंबा भी खूब पसंद किया जा रहा है। 200 से लेकर 250 रुपये प्रति पीस वाला लुंबा आकर्षक है। वहीं गोल्डेन ब्रेसलेट और अमेरिकन डायमंड की मांग है। इसकी अधिकतम कीमत प्रति पीस 300 रुपये है।

सोने-चांदी के ब्रेसलेट

सरार्फा बाजार भी पूरी तरह से राखी के लिए तैयार है। चौक सरार्फा के अमृत जैन बताते हैं कि हल्की रेंज की चांदी सोने की राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। आकर्षक गोल्ड राखियां पांच हजार रुपये से शुरू होकर वजन के हिसाब से बन रही हैं। इस मौके पर डायमंड राखियां भी बहनें खरीद रही हैं।

रत्न जड़ित राखियां

स्मृति जैन बताती हैं कि लडडू, बर्फी, मेवा आदि चीजें ठोस चांदी के रूप में गिफ्ट पैकिंग में हैं। नौ हजार रुपये प्रति बाक्स से लेकर करीब 22,000 रुपये कीमत तक है। वहीं सोने और डायमंड की विशेष राखियां आर्डर पर बनवाई जाती हैं। वजन और हीरों की क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमत और डिजाइन आर्डर पर बनवाए जाते हैं। लोग हीरे जड़ित घड़ियां तक बनवाते हैं। चुनिंदा लोग ही बड़े आर्डर करते हैं। रत्नजड़ित सोने की राखियां एक लाख से शुरू होकर वजन के अनुसार कई लाख तक हो सकती है।

चांदी की राखियों की मांग अधिक

गोमतीनगर के सराफा कारोबारी राजीव कुमार ने बताया कि इस बार चांदी की कम वजन की राखियां खास आकर्षण हैं। इन राखियों में परंपरागत डिजाइन के साथ स्टाइलिश लुक भी है। रंग-बिरंगे मोतियों को चांदी की चेन में पिरोकर लेटेस्ट डिजाइनों में उतारा गया है। यह राखियां हर उम्र के भाइयों की कलाई पर खूब सजेंगी। विनोद माहेश्वरी ने बताया कि राखियों में चांदी की शुद्धता भी 90 फीसदी से अधिक है। इसे हर वर्ग के लोग खरीद सकेंए इसके लिए इनका वजन और कीमत काफी कम रखी गई है। महिलाएं अपने भाइयों के लिए राखी वाले ब्रेसलेट भी खरीद रही हैं।

विशेष थाली लें और सीधे पहुंच जाएं घर

बाजार में इस बार विशेष तरह की थालियां आई हैं। कारोबारी हर्षत गुप्ता बताते हैं कि इसे लेकर सीधे भाई को टीका करने पहुंचा जा सकता है। इसमें रोली, चावल, दिया, सूती और डिजाइनर राखियां हैं। विशेष क्ले से बनी इन रंगीन डिजाइनर थालियों में पर्व की जरूरत से जुड़ा करीब-करीब सारा सामान मौजूद रहता है। खास बात यह है कि सिर्फ बड़ी थालियां ही नहीं, नन्हीं-नन्हीं हथेलियों पर पूजन सामग्री ले जाने वाली छोटी थालियां भी हैं। जहां बड़ी थाली की कीमत 160 से 200 तो छोटी थाली 50 रुपये प्रति पीस है।

 

RELATED ARTICLES

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...

सहरसा : पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे...

बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को पहली टीम में मिली जगह

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे से...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला

नई दिल्ली।भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...