back to top

सूनी न रहने देंगे उनकी कलाई, देश की रक्षा में लगे हैं जो भाई…

 

लखनऊ। सूनी न रहने देंगे उनकी कलाई, देश की रक्षा में लगे हैं जो भाई… इस भावना के साथ शनिवार को नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश एनसीसी विंग द्वारा रक्षाबंधन पर्व का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल अशोक कुमार, विशिष्ट सेवा मेडल सेवानिवृत्त चार बटालियन एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र पाईप बैंड तथा जवानों के साथ और 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी से सूबेदार दीपेंद्र राई तथा अन्य फौजी जवान उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्रबंधक विजय दयाल तथा प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी ने किया।
इस विशेष आयोजन में कैडेट शुभांगी निगम ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। तत्पश्चात जिया थापा ने मनमोहन स्वागत नृत्य तथा कैडेट साक्षी सोनकर ने विभिन्न प्रदेशों के संगीत पर आधारित शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। कैडेट आयुषी शर्मा ने सुमधुर गीत एवं कैडेट अंजली राय, कीर्ति रस्तोगी, ज्योति उपाध्याय, सुप्रिया गोपाल तथा शिवानी वर्मा ने समूह नृत्य के माध्यम से माहौल में जोश भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कैडेट तनु सारस्वत ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एसएसबी जवानों का पाइप बैंड रहा, जिन्होने जोशपूर्ण प्रस्तुति के साथ और फॉर्मेशन दिखाकर पूरे परिसर को देशभक्ति से भर दिया।

मेजर जनरल अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कैडेट्स को अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए दृढ़ संकल्प के साथ उसे पर लगातार चलते रहने के लिए प्रेरित किया। देश के सभी नागरिकों को विशेष तौर पर युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए यही वास्तव में देश भक्ति है। प्रो मंजुला उपाध्याय ने उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के जवानों की प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम युवा शक्ति को एक नई दिशा देने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व के अवसर पर देश के जवानों की दीघार्यु की कामना के साथ उनका रक्षा सूत्र बांधना अत्यंत ही पुनीत कार्य है। कार्यक्रम संयोजक मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा फरिश्ते सिर्फ आसमान में नहीं रहते जमीन ए हिंद पर उन्हें जवान रहते हैं। देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा के लिए जवान है तभी हम अपने घर में सुरक्षित हैं और सभी त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मन का रहे हैं इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है कि ऐसे अवसर पर जवानों को भी अपने परिवार की कमी न महसूस होने दें।

 

RELATED ARTICLES

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...